WhatsApp पर आया कॉल वेटिंग फीचर, चैट स्क्रीन का भी बदला अंदाज

WhatsApp for iPhone: व्हाट्सऐप ने आईफोन के लिए अपडेट जारी किया है जो कई नए फीचर्स के साथ आ रहा है। जानें नए अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 नवंबर 2019 13:18 IST

WhatsApp पर आया कॉल वेटिंग फीचर, चैट स्क्रीन का भी बदला अंदाज

WhatsApp for iPhone: व्हाट्सऐप ने आईफोन के लिए अपडेट जारी किया है जो कई नए फीचर्स के साथ आ रहा है। अपडेट का वर्जन नंबर 2.19.120 है, अपडेट के साथ कॉल वेटिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। इसका मतलब जब यूज़र व्हाट्सऐप पर एक कॉल पर होंगे तो उन्हें व्हाट्सऐप पर आने वाली दूसरी कॉल को भी रिसीव कर सकेंगे, साथ ही अपडेट रीडिज़ाइन चैट स्क्रीन के साथ आ रहा है।

WhatsApp का वर्जन नंबर 2.19.120 आईफोन यूज़र्स के लिए रोल आउट किया गया है। कंपैटिबल यूज़र ऐप स्टोर में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि चेंजलॉग से इस बात का संकेत मिला है कि अपडेट नए कॉल वेटिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। यह फीचर पहले टेस्टिंग के दौरान स्पॉट नहीं किया गया था, इस फीचर को सीधे स्टेबल वर्जन में दिया गया है।
 

यदि यूज़र पहले से व्हाट्सऐप कॉल पर होंगे तो व्हाट्सऐप पर आए इस नए फीचर की मदद से वह दूसरी व्हाट्सऐप कॉल आने पर रिसीव कर सकेंगे। यूज़र चाहें तो दूसरी कॉल को तुरंत रिसीव या फिर मौजूदा कॉल को समाप्त कर अन्य कॉल को रिसीव कर सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अभी यदि आप व्हाट्सऐप कॉल पर बात करते हैं तो उस वक्त दूसरी कॉल का नोटिफिकेशन नहीं मिलता है। इसके अलावा अपडेट अपडेटेड चैट स्क्रीन डिज़ाइन के साथ आ रहा है।

चेंजलॉग में इस बात का भी जिक्र है कि इस माह के शुरुआत में रोल आउट किया गया ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग, अपडेट के साथ आ रहा है। अगर आपको अभी तक यह फीचर नहीं मिला है तो आपको इस अपडेट के साथ यह फीचर मिल जाएगा। आप ऐप स्टोर में जाकर व्हाट्सऐप के नए वर्जन को इंस्टॉल भी कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.