WhatsApp पर अब चुटकी में होगी 2GB तक की फाइल शेयर! आ रहा नया फीचर!

Google और Samsung ने हाल ही में इसके लिए Quick Share अपडेट दिया है जिसके माध्यम से फाइल्स बहुत आसानी से ट्रांसफर की जा सकती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जनवरी 2024 18:00 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप पर फाइल शेयर करना अब बहुत आसान होने वाला है।
  • फाइल को अपने आसपास के यूजर से चुटकी में शेयर किया जा सकेगा।
  • फाइल शेयरिंग के लिए यूजर को अपने फोन को बस शेक करना होगा।

वॉट्सऐप पर फाइल शेयर करना अब बहुत आसान होने वाला है।  

WhatsApp पर जल्द ही एक ऐसा फीचर आने वाला है जिसमें आसपास के कॉन्टेक्ट्स के साथ फाइल चुटकी में शेयर की जा सकेगी। वॉट्सऐप ट्रैकर प्लेटफॉर्म ने इसका खुलासा किया है। जिसके बारे में बताते हुए कहा गया है कि यह फीचर लेटेस्ट बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है। फाइल ट्रांसफर के लिए यह फीचर ब्लूटूथ का इस्तेमाल करता है। 

वॉट्सऐप पर फाइल शेयर करना अब बहुत आसान होने वाला है।  WABetaInfo की मानें तो मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें यूजर 2GB साइज की फाइल को अपने आसपास के यूजर से चुटकी में शेयर कर सकेगा। यानी अब चैट में फाइल शेयर करना, या क्लाउड स्टोरेज शेयरिंग आदि के झंझट से यूजर जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए यूजर को ऐप में जाकर Share Files सेक्शन में जाना होगा। यहां पर दो यूजर्स के बीच फाइल ट्रांसफर होगी, और जब तक पूरी फाइल ट्रांसफर नहीं होती, यूजर्स को इसी सेक्शन में बने रहना होगा। 

फाइल शेयरिंग का यह तरीका एंड टू एंड एन्क्रिप्शन का ही इस्तेमाल करता है जिससे कि यहां फाइल शेयरिंग करना उतना ही सिक्योर है जितना कि वॉट्सऐप में स्टैंडर्ड तरीके से होता है। जानने योग्य रोचक बात ये भी है कि फाइल शेयरिंग के लिए यूजर को अपने फोन को बस शेक करना होगा। साथ ही प्राइवेसी के लिए फाइल शेयरिंग के दौरान फोन नम्बर भी छुपे रहेंगे, और उन लोगों को दिखाई नहीं देंगे जो आपको कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव नहीं किए गए हैं। 

Google और Samsung ने हाल ही में इसके लिए Quick Share अपडेट दिया है जिसके माध्यम से फाइल्स बहुत आसानी से ट्रांसफर की जा सकती हैं। अब देखना होगा कि वॉट्सऐप का ये अपकमिंग फीचर यूजर्स के लिए कितना यूजफुल साबित होता है। 

Whatsapp से जुड़ी अन्य अपडेट्स की बात करें तो जल्द ही चैनल में यूजर्स को नए अपडेट मिलने वाले हैं। चैनल में जल्द ही एक पोलिंग फीचर, वॉयस नोट्स और स्टेटस पर चैनल अपडेट शेयर करने की सुविधा मिलेगी। नया अपडेट चैनल में इंगेजमेंट को बढ़ाएगा, जिससे चैनल एडमिन को मेंबर को पोल भेजने की सुविधा मिलेगी। चैनल एडमिन अब वॉयस नोट्स के तौर पर भी अपडेट भेजने पाएंगे, जिससे यूजर्स को ज्यादा प्रत्यक्ष तरीके से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा वॉट्सऐप चैनल अपडेट अब स्टेटस पर भी शेयर किए जा सकते हैं। यह उस चैनल अपडेट को लॉन्ग प्रेस करके किया जा सकता है जिसे यूजर शेयर करना चाहते हैं। इसके लिए पहले 'फॉरवर्ड' का चयन और फिर 'माय स्टेटस' का चयन करना होगा। नए अपडेट में किसी स्पेशल चैनल के लिए एक से ज्यादा एडमिन जोड़ने की सुविधा भी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  2. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  6. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  7. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  9. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.