WhatsApp पर आ सकता है Facebook जैसा 'लाइक' फीचर

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 15:52 IST
आने वाले दिनों में मोबाइल मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर फेसबुक (Facebook) की तरह 'लाइक' और 'मार्क एज़ अनरेड' (mark as unread) फीचर नजर आ सकते है। ऐसा दावा कुछ मीडिया रिपोर्ट में किया गया है।

अलग-अलग रिपोर्टों में कहा गया है कि WhatsApp पर इन दोनों फीचर की टेस्टिंग हो रही है। हो सकता है कि आने वाले समय में मैसेजिंग सर्विस के नए अपडेट के साथ ये फीचर भी आ जाएं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि पिछले साल Facebook ने WhatsApp को खरीद लिया था। ऐसे में WhatsApp में Facebook के फीचर को शामिल किया जाना, इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं नज़र आती।

एक मीडिया रिपोर्ट में Beta टेस्टर इलहान पेक्टास (Ilhan Pektas) के ट्वीट हवाले से यह दावा किया गया है कि WhatsApp पर भी 'Like' फीचर हो सकता है। ट्वीट के मुताबिक, WhatsApp के टेस्ट बिल्ड में फोटो के लिए 'like' बटन को शामिल किया गया है। यानी यूज़र तस्वीरों को लाइक कर सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट से यह साफ नहीं है कि इस फीचर को ग्रुप चैट या फिर दो यूज़र के चैट के लिए इंप्लिमेंट किया जाएगा।
Advertisement

वहीं, स्पेन की वेबसाइट ADSLZone पर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp पर मैसेज को अनरेड मार्क करने का ऑप्शन शामिल किया जाएगा।  इस फीचर की भी टेस्टिंग हो रही है। अभी तो WhatsApp पर पढ़े हुए मैसेज के लिए 'डबल ब्लू टिक' नजर आता है। अगर नया फीचर आता है, तो यूज़र इन पढ़े हुए मैसेज को अनरेड मार्क कर सकते हैं।
Advertisement

हालांकि, ये सभी कयास हैं। किसी भी रिपोर्ट में यह दावा नहीं किया गया कि ये फीचर अगले अपडेट के साथ आएंगे। संभव है कि ये अफवाह भी साबित हों। अगर WhatsApp इन फीचर को शामिल करता है, तो यूज़र इसका स्वागत ही करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.