WhatsApp पर बदलेगा चैटिंग का अंदाज, आने वाला है ये नया फीचर

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। अब कंपनी यूजर की चैट को बेहतर बनाने के लिए ऐप में एक नया फीचर लेकर आने वाली है। जानिए इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 13:34 IST
ख़ास बातें
  • स्टीकर स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे नए स्टीकर्स
  • स्टीकर फीचर व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.329 पर है उपलब्ध
  • ऐप में All Stickers और My Stickers टैब आएगा नजर
Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। अब व्हाट्सऐप ने यूजर की चैट को बेहतर बनाने के लिए ऐप में स्टीकर मुहैया करा दिए हैं। फिलहाल, यह फीचर अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए है क्योंकि यह अभी एंड्रॉयड बीटा स्टेज में है। यदि आप भी स्टीकर्स फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एंड्रॉयड फोन में बीटा 2.18.329 और iPhone को 2.18.100 वर्जन में अपडेट करना होगा। WhatsApp ने इसके अलावा ऐप में Stickers Store को भी इंटीग्रेट किया है। स्टीकर स्टोर में जाकर आप बिना किसी शुल्क के स्टीकर पैक को डाउनलोड कर सकेंगे। स्मार्टफोन में स्टीकर पैक डाउनलोड होने के बाद आप इनका इस्तेमाल WhatsApp Web पर भी कर पाएंगे।

चैट में स्टीकर का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले चैट बार में दिखाई दे रहे इमोजी बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको स्टीकर आइकन नजर आएगा। इसी के साथ आपको हिस्ट्री टैब भी शो होगा, यहां आपको वो सभी स्टीकर दिखाई देंगे जिनका इस्तेमाल आपने पहले किया होगा। इसके अलावा फेवरेट टैब है, इस टैब में आप उन स्टीकर को रख सकते हैं जो आपको पसंद हैं। फेवरेट टैब में रखने के लिए आपको स्टीकर का चयन करने के बाद स्टार आइकन पर क्लिक करना होगा।
Advertisement
 

स्टीकर पैक को डाउनलोड करने के लिए आपको All Stickers टैब में जाएं और डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। My Stickers टैब में आपको वो सभी स्टीकर्स दिखाई देंगे जिन्हें आपने डाउनलोड किया है। स्टोर में मौजूद स्टीकर्स के अलावा यदि आप और स्टीकर्स को डाउनलोड करना चाहते हैं तो All Stickers टैब के नीचे दिखाई दे रहे Get More Stickers पर क्लिक करें। आप चाहें तो मॉय स्टीकर टैब में जाकर स्टीकर पैक को डिलीट भी कर सकते हैं। अगर आपको व्हाट्सऐप वेब पर स्टीकर्स दिखाई ना दें तो आप ब्राउजर की cache फाइल को क्लीन करें और फिर वेबपेज को रीलोड करें।

स्टीकर पैक का इस्तेमाल करने के लिए आप चाहें तो गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम या फिर एपीके मिरर साइट से APK फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। WABetaInfo रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन के लिए फीचर को धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। बता दें कि यह फीचर iOS 7.0 औ इससे ऊपर के वर्जन पर काम करेगा
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.