WhatsApp के स्टेटस अपडेट में हो सकता है यह बड़ा बदलाव

WhatsApp: हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी स्टेटस अपडेट सेक्शन में बदलाव कर सकती है, जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2019 17:43 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के स्टेटस अपडेट में जुड़ सकते हैं नए इमोज़ी
  • व्हाट्सऐप बीटा यूज़र के लिए अभी नए इमोज़ी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं
  • WhatsApp के स्टेटस अपडेट में हो सकता है बड़ा बदलाव

WhatsApp के स्टेटस अपडेट में हो सकता है यह बड़ा बदलाव

Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी स्टेटस अपडेट सेक्शन में नए इमोज़ी स्टाइल को जोड़ सकती है। यह नया स्टाइल व्हाट्सऐप (WhatsApp) के बीटा वर्जन 2.19.110 का हिस्सा है। यह अभी डेवलपमेंट स्टेज़ में है इसी वज़ह से यह बॉय डिफॉल्ट डिसेबल है और अभी बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले पता चला था कि व्हाट्सऐप (WhatsApp) में एनिमेटेड स्टीकर्स फीचर को जोड़ा जा सकता है। इस फीचर को एंड्रॉयड, आईफोन और वेब प्लेटफॉर्म के लिए दिया जा सकता है।

इस सप्ताह के शुरुआत में पता चला था कि WhatsApp एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.106 अपडेट में जब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ऐनेबल होगा तब चैट के स्क्रीनशॉट ब्लॉक हो जाएंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.110 में डूडल पिकर के जरिए नए स्टाइल के इमोज़ी की झलक देखने को मिली है। नए स्टाइल के इमोज़ी मौजूदा इमोज़ी को रिप्लेस करेंगे।
Advertisement
 

Photo Credit: WABetaInfo

गौर करने वाली बात यह है कि नए इमोज़ी केवल स्टेटस अपडेट के लिए है, चैट के दौरान आपको इमोज़ी सेक्शन में किसी तरह का बदलाव नहीं मिलेगा। WABetaInfo द्वारा साझा की तस्वीर में मौजूदा और नए इमोज़ी के स्क्रीनशॉट की तुलना करके दिखाई गई है। नए स्टाइल वाले इमोज़ी व्हाट्सऐप (WhatsApp) चैट में दिखने वाले इमोज़ी की तरह ही लग रहे हैं।  

नए इमोज़ी व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.19.110 का हिस्सा है और अभी इन्हें बीटा यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जाना बाकी है। यह बात भी अभी स्पष्ट नहीं है कि नए इमोज़ी स्टाइल का स्टेबल वर्जन आखिर कब तक जारी किया जाएगा। कुछ समये पहले व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.106 में नए डूडल यूआई की झलक देखने को मिली थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for Android, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.