व्हाट्सऐप का नया स्टेटस फ़ीचर अब भारत में सभी यूज़र के लिए उपलब्ध

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 फरवरी 2017 13:24 IST
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी ख़बर है। व्हाट्सऐप ने शायद अपने आठवें जन्मदिन पर यूज़र को तोहफा दे दिया है। व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज़ फोन यूज़र के लिए नया व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर को ग्लोबली जारी कर दिया है। टेक्स्ट मैसेज लिखकर व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट करने के दिन अब चले गए हैं। नए फ़ीचर के साथ अब व्हाट्सऐप स्टेटस को अपनी तस्वीर, वीडियो या जिफ़ के साथ अपडेट करना पहले से ज्यादा मज़ेदार हो गया है।

इसी हफ्ते व्हाट्सऐप ने नए स्टेटस फ़ीचर की जानकारी दी थी। इस फ़ीचर को सबसे पहले यूरोप में जारी किया गया था। व्हाट्सऐप के स्टेटस फ़ीचर के अलावा यूज़र इंटरफेस में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। अब व्हाट्सऐप में चैट्स और कॉल्स के बीच में स्टेटस का नया टैब आ गया है। अब व्हाट्सऐप स्टेटस में स्नैपचेट के स्टोरीज़ फ़ीचर की तरह ही छोटे वीडियो का इस्तमाल भी कर सकते हैं। यूज़र अपने स्टेटस के तौर पर तस्वीरें, वीडियो और जिफ़ लगा सकते हैं। मजेदार बात है कि व्हाट्सऐप स्टेटस को अपडेट करने के 24 घंटे बाद यह स्टेटस अपने आप गायब हो जाएगा। व्हाट्सऐप स्टेटस आपके सभी व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट को डिफॉल्ट तौर पर दिखेगा। हलांकि, आप सबसे ऊपर दायें कोने में बने तीन डॉट पर क्लिक कर प्राइवेसी सेटिंग को बदल सकते हैं।
Advertisement


स्टेटस टैब में सबसे पहले 'माय स्टेटस' टैब है जिस पर पर क्लिक कर आप अपना स्टेटस देख सकते हैं और यह जान सकते हैं कि किसने आपका स्टेटस देखा है।  व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर आने के बाद अब जब भी कोई यूज़र आपके स्टेटस को देखेगा, तो आपको पता चल जाएगा कि आपके किन कॉन्टेक्ट ने आपका स्टेटस देखा है। आप चाहें तो स्टेटस को फॉरवर्ड भी कर सकते हैं और इसे अपने कॉन्टेक्ट को मैसेज के तौर पर फॉरवर्ड भी कर सकते हैं।
Advertisement

जब आप किसी यूज़र के स्टेटस पर क्लिक करेंगे तो आपको रिप्लाई का विकल्प मिलेगा। यानी अब स्टेटस पर फेसबुक पोस्ट की तरह कमेंट भी कर सकते हैं। लेकिन यह कमेंट यूज़र के साथ आपकी चैट विंडो में ही दिखेगा। वहीं 'रीसेंट अपडेट्स' में आपको किसी यूज़र द्वारा अपडेट किया गया नया स्टेटस दिखेगा जिसे आपने अभी तक नहीं देखा है। और जिन कॉन्टेक्ट के स्टेटस आपने क्लिक कर देखे हैं वो 'व्यूड स्टेटस'  में दिखेंगे।
 
अगर आप अपना स्टेटस बदलना चाहते हैं तो स्टेटस टैब में स्क्रीन पर सबसे नीचे दायें कोने में बने ग्रीन कलर के गोल आइकन पर क्लिक करें। चाहें तो कैमरे से फोटो क्लिक करें या गैलरी से तस्वीर अपलोड करें और टेक्स्ट के साथ अपलोड कर दें।

Advertisement
अब बात व्हाट्सऐप के इंटरफेस में आए बदलाव की। स्टेटस टैब के आने के बाद अब कैमरा आइकन मुख्य स्क्रीन पर सबसे पहले यानी बायीं तरफ चैट से पहले दिख रहा है। कैमरे के लिए भी अलग टैब है। इसी तरह मुख्य स्क्रीन पर ही सबसे नीचे दायें कोने में ग्रीन कलर के आइकन पर क्लिक कर नई चैट और नये ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.