WhatsApp पर आने वाला है वॉलपेपर कस्टामाइज़ेशन फीचर, कुछ ऐसा दिखेगा...

रिपोर्ट के अनुसार, जब यूज़र्स WhatsApp चैट में नया वॉलपेपर सेट करने के लिए Wallpaper settings में जाएंगे, तो व्हाट्सऐप उन्हें दो विकल्प प्रदान करेगा। जिसमें यूज़र्स से पूछा जाएगा कि क्या वह सिलेक्टेड वॉलपेपर एक चैट के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं या फिर सभी चैट्स के लिए।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 14:16 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp 2.20.200.11 बीटा अपडेट के कोड में मिली नए फीचर की झलक
  • बदलाव के बाद Wallpaper settings में मिलेगा वॉलपेपर सेट करने का विकल्प
  • पब्लिकेशन ने फीचर का स्क्रीनशॉट साझा किया है

WhatsApp लगातार वॉलपेपर के लिए ज़ारी कर रहा है नए फीचर

WhatsApp चैट के वॉलपेपर सेक्शन में लगातार विभिन्न बदलावों पर काम कर रहा है, जिसमें कई कस्टामाइज़ेशन विकल्प भी शामिल हैं। पुरानी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि व्हाट्सऐप इन दिनों अलग-अलग चैट्स में अलग-अलग वॉलपेपर सेट करने की क्षमता पर काम कर रहा है। लेटेस्ट बीटा में इस फीचर का प्रीव्यू देखने को मिला है, ताकि आप जान सकें कि लॉन्च होने के बाद यह फीचर किस तरह दिखेगा। व्हाट्सऐप यूज़र्स को वॉलपेपर सेट करने का विकल्प देगा, जिसमें वह या तो किसी खास चैट पर वॉलपेपर सेट कर सकते हैं या फिर सभी चैट पर एक साथ वह वॉलपेपट कर सकते हैं। यह विकल्प भविष्य में नए वॉलपेपर सेक्शन में मौजूद होगा।

Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए नया WhatsApp 2.20.200.11 बीटा अपडेट ज़ारी किया गया है। WhatsApp ट्रैकर WABetaInfo ने इस अपडेट के कोड में खोजबीन करके आगामी वॉलपेपर फीचर की झलक ढूंढ निकाली है।
Advertisement

WABetaInfo के अनुसार, जब यूज़र्स चैट में नया वॉलपेपर सेट करने के लिए Wallpaper settings में जाएंगे, तो व्हाट्सऐप उन्हें दो विकल्प प्रदान करेगा। जिसमें यूज़र्स से पूछा जाएगा कि क्या वह सिलेक्टेड वॉलपेपर एक चैट के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं या फिर सभी चैट्स के लिए। यदि यूज़र्स केवल एक चैट के लिए वॉलपेपर को सेट करता है, तो केवल चुनिंदा चैट का ही वॉलपेपर बदलेगा। बाकि चैट्स में आपको पुराने वॉलपेपर ही नज़र आएंगे। जबकि ‘for all chats' का विकल्प चुनने के बाद चुना गया एक वॉलपेपर सभी चैट में सेट हो जाएगा। बस उन चैट्स के वॉलपेपर नहीं बदलेंगे, जिनमें पहले से ही कस्टम वॉलपेपर सेट किया गया है।
 

ट्रैकर का कहना है कि फिलहाल इस नए वॉलपेपर फीचर पर काम चल रहा है, जिसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ प्राप्त किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि यदि आप लेटेस्ट बीटा पर भी हैं, तो आप इस नए फीचर के लाभ अभी नहीं उठा सकते। इसके अलावा अन्य बदलाव जिन पर व्हाट्सऐप काम कर रहा है, उसमें वॉलपेपर की ऑपेलिटी बदलने की क्षमता भी शामिल है।
Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में व्हाट्सऐप ने नए एनिमेटिज स्टीकर पैक को डिफॉल्ट स्टीकर लिस्ट में जोड़ा है, जिसका नाम Usagyuuun है। इस स्टीकर पैक में सफेद कार्टून कैरेटर दिखाया गया है, जो कि अलग-अलग भावनाओं को स्टीकर्स के माध्यम से व्यक्त करता है, जैसे खुशी, उदासी, प्यार आदि। बता दें, इस एनिमेटिड स्टीकर पैक को Quan Inc द्वारा बनाया गया है और अब इसे एंड्रॉयड में सभी नए बीटा के लिए लाइव कर दिया गया है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.