WhatsApp का ‘Expiring Media’ फीचर कुछ इस तरह करेगा काम

एक्सपायरिंग मीडिया फीचर यूज़र्स को भेजी गई मीडिया फाइल्स जैसे इमेज़, वीडियो और GIF को एक बार देखने के बाद गायब कर देगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 सितंबर 2020 18:03 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp 2.20.201.6 बीटा में मिली फीचर की झलक
  • पॉप-अप मैसेज के जरिए यूज़र्स को मिलेगी मीडिया फाइल एक्सपायर होने की जानका
  • एक्सपायरिंग मीडिया फीचर के अलावा भी कई फीचर्स पर चल रहा है काम

बीटा वर्ज़न में मिली है “Expiring Media” की जानकारी

Android के लिए WhatsApp 2.20.201.6 बीटा में नए फीचर की झलक देखने को मिली है, जिसे ‘Expiring Media' कहा जाएगा। जैसे कि नाम से समझ आता है यह फीचर यूज़र्स को भेजी गई मीडिया फाइल्स जैसे इमेज़, वीडियो और GIF को एक बार देखने के बाद गायब कर देगा। शुरुआती रूप से इस फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप 2.20.201.1 बीटा के जरिए प्राप्त हुई थी। लेकिन लेटेस्ट बीटा वर्ज़न के जरिए अब सुझाव मिला है कि आखिरकार यह फीचर यूज़र्स के लिए किस प्रकार काम करेगा।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo के द्वारा व्हाट्सऐप 2.20.201.6 बीटा के साझा किए स्क्रीनशॉट्स में देखने को मिला है, इस्टेंट मैसेजिंग ऐप मैसेज प्राप्त करने वाले यूज़र्स को पॉप-अप मैसेज के जरिए एक्सपायरिंग मीडिया फीचर की जानकारी देगा। इस पॉप-अप मैसेज में लिखा होगा, “This media will disappear once you leave this chat” (यह मीडिया फाइल चैट छोड़ते ही गायब हो जाएगी)। नए फीचर का इस्तेमाल करते हुए साझा की गई मीडिया फाइल पर यह मैसेज यूज़र को दिखाई देगा।
 

इसके अलावा, सोर्स के जरिए साझा किए एक स्क्रीनशॉट में यह भी देखा जा सकता है कि जैसे ही मैसेज प्राप्त करने वाला यूज़र चैट छोड़ेगा एक बबल सामने आएगा, जिस पर लिखा होगा “View once photo expired”। व्हाट्सऐप इस फीचर के लिए एक समर्पित बटन भी पेश करेगा, जो कि एक्सपायरिंग मीडिया फीचर को इनेबल करते हुए फाइल भेजने में मदद करेगा, इस बटन को View Once कहा जा सकता है।

सामने आया रेफरेंस लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न का हिस्सा है, हालांकि एंड यूज़र्स के लिए यह फीचर विज़िबल नहीं है। लेकिन, पहले सामने आई जानकारी के लिहाज़ से इस फीचर में प्रगति हो रही है, उम्मीद की जा सकती है कि भविष्य में इसे कम से कम बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
Advertisement

एक्सपायरिंग मैसेजिंग फीचर के अलावा कुछ नए फीचर्स भी ला सकता है, जो कि पिछले कुछ समय से ऐप की योजनाओं का हिस्सा है। पिछले महीने इसका साफ सबूत व्हाट्सएप 2.20.197.10 बीटा में देखा गया था।
Advertisement

आपको बता दें, व्हाट्सऐप का एक्सपायरिंग मीडिया फीचर काफी हद तक Instagram की तरह ही है, जिसमें यूज़र्स के द्वारा डायरेक्ट मैसेज में भेजी गई फोटो व वीडियो अपने आप गायब हो जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  2. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  3. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  4. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  5. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  10. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.