WhatsApp पर शेयर करने से पहले 'Mute' कर सकेंगे वीडियो, जल्द आएगा नया फीचर

रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.20.207.2 बीटा में वीडियो म्यूट करने की क्षमता दिखी है, जिसकी सहायता से आप वीडियो को किसी कॉन्टेक्ट से शेयर करने या फिर स्टेटस बनाने से पहले म्यूट कर सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 नवंबर 2020 13:11 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp वीडियो म्यूट करने के लिए देगा स्पीकर आइकन
  • iPhone के लिए WhatsApp 2.20.130.16 बीटा में दिखा ‘Read Later' फीचर
  • ‘Vacation Mode' भी देगा दस्तक

WhatsApp भविष्य में ज़ारी करने वाले अपडेट में पेश कर सकता है ये फीचर्स

WhatsApp पर जल्द ही वीडियो शेयर करने से पहले 'म्यूट' करने का विकल्प जुड़ने वाला है, जिसकी मदद से आप किसी वीडियो को कॉन्टेक्ट से शेयर करने या फिर स्टेटस बनाने से पहले उसे म्यूट कर सकते हैं। नया फीचर कथित रूप से एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए डेवलपमेंट स्टेज में उपलब्ध है, हालांकि इसे इसके बाद आईफोन यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। म्यूट विकल्प के अलावा, व्हाट्सऐप के आईफोन वर्ज़न के लिए भी नए फीचर पर काम चल रहा है जिसका नाम ‘Read Later' है। यह नया फीचर मौजूदा Archived Chats फीचर का ही इम्प्रूव्ड वर्ज़न होगा।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.20.207.2 बीटा में वीडियो म्यूट करने की क्षमता दिखी है, जिसकी सहायता से आप वीडियो को किसी कॉन्टेक्ट से शेयर करने या फिर स्टेटस बनाने से पहले म्यूट कर सकते हैं।

WABetaInfo द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, म्यूट के लिए एक स्पीकर आइकन दिया जाएगा जो कि साझा की जाने वाली वीडियो की ड्यूरेशन और फाइल साइज़ डिटेल्स के पास ही स्थित होगा। इस आइकन पर क्लिक करके आप वीडियो को भेजने से पहले ही व्हाट्सऐप पर म्यूट कर सकते हैं।
 

कहा जा रहा है कि इस नए फीचर पर काम चल रहा है, फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग फेज़ में मौजूद है। हालांकि, आने वाले समय में इसे एंड्रॉयड व्हाट्सऐप यूज़र्स के लिए अपडेट के लिए लाइव किया जाएगा।
Advertisement

म्यूट वीडियो विकल्प के अलावा, WABetaInfo की रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि व्हाट्सऐप ‘Read Later' फीचर पर काम कर रहा है, जो कि आगे जाकर मौजूदा Archive Chats फीचर की जगह लेगा। कहा जा रहा है कि यह नया फीचर आईफोन के लिए WhatsApp 2.20.130.16 बीट का हिस्सा है।
Advertisement
 

WABetaInfo द्वारा साझा किए कुछ स्क्रीनशॉट्स में देखा जा सकता है कि ‘Read Later' फीचर यूज़र्स को कुछ चैट्स अर्काइव करने की इज़ाजत देगा, जिनकी नोटिफिकेशन वो प्राप्त नहीं करना चाहते। यूज़र्स को Edit बटन भी दिया जाएगा, जिसके तहत वह उन चैट्स को चुन सकते हैं जिन्हें वह तुरंत अनअर्काइव करना चाहते हैं। एडिट बटन पर टैप करके Edit Archive Settings विकल्प भी मिलेगा, जिसकी मदद से वह अर्काइव चैट्स में बदलाव कर सकते हैं।
 

नए ‘Read Later' फीचर को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं कि इस पर नए ‘Vacation Mode' के साथ-साथ काम चल रहा है, जिस पर भी काफी समय से काम चल रहा है लेकिन इसका पब्लिक होना अभी रहता है। वहीं, वीडियो म्यूट फीचर की तरह ही रीड लेटर फीचर भी फिलहाल अंडर डेवलपमेंट स्टेज पर है, जिसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for Android, WhatsApp for iPhone, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.