WhatsApp पर जल्द आ सकता है Facebook Messenger Rooms शॉर्टकट

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप 2.20.139 बीटा वर्ज़न पर Facebook Messenger Rooms शॉर्टकट जोड़ा गया है। हालांकि, बीटा वर्ज़न का यह फीचर अभी काम नहीं कर रहा है, जिसका मतलब यह है कि इस फीचर पर अभी काम चल रहा है और व्हाट्सऐप इसे पूरी तरह से बग फ्री बनाना चाहता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Facebook ने हाल ही में कुछ देशों के लिए ज़ारी किया Messenger Rooms फीचर
  • एंड्रॉयड के लिए WhatsApp के बीटा वर्ज़न में उपलब्ध है यह फीचर
  • कंपनी इस फीचर को बग फ्री बनाने पर काम कर रही है

WhatsApp पर इस फीचर पर अभी काम चल रहा है

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न पर फेसबुक मैसेंजर रूम के इंटीग्रेशन की टेस्टिंग किए जाने की खबर है। यह टेस्टिंग एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.20.139 पर की जा रही है। इसका मतलब यह है कि इस मैसेजिंग ऐप पर एक ऐसे शॉर्टकट पर टेस्टिंग हो रही है, जो कि यूज़र को सीधे मैसेंजर रूम तक ले जाए। Facebook ने हाल ही में ऐलान किया था कि कंपनी अपने नए मैसेंजर रूम फीचर को कुछ देशों में रोलआउट कर रही है, ताकि यूज़र्स एक साथ 50 लोगों के साथ ग्रुप कॉलिंग का उपयोग कर सकें। फेसबुक ने यह भी ऐलान किया था कि मैसेंजर रूम को Instagram और फेसबुक पोर्टल के साथ भी पेश किया जाएगा। हालांकि, इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एंड्रॉयड ऐप 2.20.139 बीटा वर्ज़न पर Facebook Messenger Rooms शॉर्टकट जोड़ा गया है।  हालांकि, बीटा वर्ज़न का यह फीचर अभी काम नहीं कर रहा है, जिसका मतलब यह है कि इस फीचर पर अभी काम चल रहा है और व्हाट्सऐप इसे पूरी तरह से बग फ्री बनाना चाहता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह शॉर्टकट चैट/ग्रुप शेयर शीट पर उपलब्ध होगा। फिलहाल, यूज़र द्वारा 'Room' विकल्प को चुनने पर इस फीचर की जानकारी पेश की जाती है।
Advertisement

यह जोड़ा गया Rooms मैसेंजर एनक्रिप्शन और प्राइवेसी कंट्रोल द्वारा प्रोटेक्टेड है, हालांकि  वीडियो कॉल एंड टू एंड एनक्रिप्टेड नहीं है। पब्लिकेशन ने यह भी जानकारी दी कि यह रूम शॉर्टकट कॉल टैब में जोड़ा जाएगा।

याद दिला दें, फेसबुक ने हाल ही में ऐलान किया था कि कंपनी अपना मैसेंजर रूम कुछ देशों में रोलआउट कर रही है। Zoom Cloud Meetings और हाउसपार्टी ऐप्स की तरह, इसमें भी यूज़र्स डायरेक्ट लिंक की सहायता से ग्रुप कॉल ज्वाइन कर सकते हैं बिना फेसबुक अकाउंट इस्तेमाल किए। फेसबुक ने यह भी घोषणा की कि इस सुविधा के बाद यूज़र वीडियो कॉल में 50 से ज्यादा लोगों को जोड़ सकेंगे।
Advertisement

 


Advertisement
गौरतलब है कि फेसबुक द्वारा किया गया यह ऐलान ऐसे वक्त पर आया है, जब भारत समेत ज्यादातर देशों के लोग कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अपने-अपने घरों में बंद हैं। घरों में होने की वजह से अब लोग बाहरी लोगों से मिलने के लिए वीडियो कॉलिंग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं, ज़ूम ऐप का बढ़ता इस्तेमाल इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Facebook, WhatsApp Beta, Messenger Rooms
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.