WhatsApp आईओएस ऐप से मैसेज फॉरवर्ड की सीमा तय

अब व्हाट्सऐप आईफोन ऐप पर यूज़र एक बार में सर्वाधिक 5 चैट को ही फॉरवर्ड कर पाएंगे। व्हाट्सऐप 2.18.81 वर्ज़न से क्विक फॉरवर्ड शॉर्टकट बटन को भी हटा लिया गया है जो पहले आईफोन पर मीडिया मैसेज के बगल में नज़र आता था।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 अगस्त 2018 19:31 IST
ख़ास बातें
  • फीचर अब WhatsApp iOS ऐप के स्टेबल वर्ज़न पर उपलब्ध
  • क्विक फॉरवर्ड शॉर्टकट बटन को भी हटा लिया गया है
  • व्हाट्सऐप के ज़रिए भेजे जा रहे अफवाहों के कारण उठाया गया यह कदम
फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए WhatsApp ने आईफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। अब व्हाट्सऐप आईफोन ऐप पर यूज़र एक बार में सर्वाधिक 5 चैट को ही फॉरवर्ड कर पाएंगे। इस फीचर के बारे में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप ने जुलाई 2018 में सबसे पहले जानकारी दी थी। दरअसल, हाल के दिनों व्हाट्सऐप के ज़रिए भेजे गए अफवाहों के कारण भीड़ द्वारा दर्जनों लोगों की हत्या के कई मामले सामने आए। इसके बाद से ही व्हाट्सऐप पर कुछ ऐसे कदम उठाने का दबाव था। नए अपडेट वाले व्हाट्सऐप 2.18.81 वर्ज़न से क्विक फॉरवर्ड शॉर्टकट बटन को भी हटा लिया गया है जो पहले आईफोन पर मीडिया मैसेज के बगल में नज़र आता था।

इस फीचर को अब WhatsApp iOS ऐप के स्टेबल वर्ज़न पर कई दिनों की टेस्टिंग के बाद उपलब्ध करा दिया गया है। इस फीचर को इस्तेमाल में लाने के लिए यूज़र को WhatsApp एंड्रॉयड ऐप को ऐप्पल ऐप स्टोर पर अपडेट करना होगा। Gadgets 360 ने निजी तौर पर दोनों ही बदलाव की जांच की है। बदलाव के बारे में सबसे पहले जानकारी WABetaInfo द्वारा दी गई है।
Advertisement
 

फेक न्यूज की रोकथाम ने व्हाट्सऐप ने पिछले महीने 'Suspicious Link Indicator' फीचर को रोलआउट किया था। यह असुरक्षित लिंक की पहचान करता है और यूज़र को इसके बारे में लिंक को खोलने से पहले जानकारी दे देता है।

इससे पहले WhatsApp ने ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉल फीचर को रोलआउट किया था। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र के लिए रोलआउट किया गया था। व्हाट्सऐप पर ग्रुप कॉल में कुल चार लोग हिस्सा ले सकते हैं।
Advertisement

दूसरी तरफ, व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पिक्चर इन पिक्चर मोड को लाने की तैयारी चल रही है। इस फीचर के आ जाने के बाद WhatsApp Android यूज़र व्हाट्सऐप को चैट विंडो को बंद किए बिना यूट्यूब और इंस्टाग्राम वीडियो देख पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, iPhone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.