रिप्लाई करना भूल जाते हैं? WhatsApp का नया फीचर आपको दिलाएगा याद, जानें कैसे करता है काम?

WhatsApp Remind Me फीचर में यूजर्स के लिए पहले से फिक्स्ड तीन ऑप्शन होंगे - 2 घंटे, 8 घंटे और 24 घंटे। सबसे आखिर में कस्टम ऑप्शन होगा, जिसके जरिए तारीख और समय खुद से चुना जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जुलाई 2025 14:59 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Beta में नया 'Remind Me' फीचर, मैसेज के लिए रिमाइंडर सेट करें
  • यूजर 2, 8, 24 घंटे या कस्टम टाइम पर नोटिफिकेशन पा सकेंगे
  • यह फीचर मैसेज को मिस होने से बचाएगा, स्टारिंग और पिनिंग से अलग

WhatsApp Remind Me फीचर में जब सेट किया गया समय आता है, तब उस मैसेज का नोटिफिकेशन मिलता है

Photo Credit: Unsplash

WhatsApp ने अपनी बीटा वर्जन में नया 'Remind Me' फीचर टेस्टिंग के लिए लाइव कर किया है, जो यूजर्स को किसी भी मैसेज के लिए रिमाइंडर सेट करने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स खास मैसेज को लंबे समय तक भूलने से बच सकते हैं, खासकर तब जब बहुत सारी चैट्स में जरूरी मैसेज गुम होने का खतरा हो। हाल ही में WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नया और इनोवेटिव फीचर, 'Quick Recap' भी टेस्टिंग के लिए लाइव किया गया है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल सभी बीटा टेस्टर्स के लिए लिए उपलब्ध नहीं हैष इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी ये है कि अब आपको ढेर सारे अनरीड मैसेज में खोने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि WhatsApp खुद आपके लिए कई चैट्स की समरी, यानी रीकैप तैयार कर देगा।

Android के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.25.21.14 में नया Remind Me फीचर जोड़ा गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, नया फीचर यूजर्स को किसी मैसेज में एक रिमाइंडर जोड़ने की सुविधा देता है। फीचर बीटा टेस्टिंग के लिए लाइव है और प्रतीत होता है सभी के लिए अब उपलब्ध है। Gadgets 360 के कई सदस्य, जो बीटा ऐप चला रहे हैं, इस फीचर को यूज करने में सक्षम थें।

How to use WhatsApp 'Remind Me' feature?

WhatsApp Remind Me फीचर यूज करना बेहद आसान है। यूजर को जिस मैसेज पर रिमाइंडर लगाना है, उस मैसेज पर लंबे समय तक प्रेस करके उसे हाइलाइट करना होगा, जिसके बाद टॉप पर मौजूद मेन्यू में एक एक्स्ट्रा घंटी का आइकन दिखाई देगा। इस बेल आइकन पर टैप करने से रिमाइंडर मेन्यू खुल जाएगा। यूजर्स के लिए पहले से फिक्स्ड तीन ऑप्शन होंगे - 2 घंटे, 8 घंटे और 24 घंटे। सबसे आखिर में कस्टम ऑप्शन होगा, जिसके जरिए तारीख और समय खुद से चुना जा सकता है।

जब सेट किया गया समय आता है, तब WhatsApp उस मैसेज का नोटिफिकेशन भेजता है, जिसमें मैसेज का कंटेंट, चैट और अगर मैसेज में कोई मीडिया है तो उसका प्रीव्यू भी शामिल होता है। यदि आप रिमाइंडर को समय आने से पहले हटाना चाहते हैं, तो उसी मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करें और ऊपर मौजूद बेल आइकन को वापस टैप कर दें। ऐसा करते ही रिमाइंडर डिलीट हो जाएगा।

Advertisement

यह फीचर टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, GIF और अन्य सभी मैसेज फॉर्मेट्स के लिए काम करता है। यह मौजूदा मैसेज स्टारिंग और चैट पिनिंग से अलग है, क्योंकि यह यूजर को एक प्रोडक्टिव रिमाइंडर नोटिफिकेशन देता है, जिससे आप जरूरी मैसेज पर फिर से फोकस कर सकते हैं।

WhatsApp का 'Remind Me' फीचर क्या है?

'Remind Me' एक नया फीचर है जिससे यूजर किसी भी मैसेज के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप किसी महत्वपूर्ण मैसेज को बाद में याद रखने के लिए नोटिफिकेशन पा सकते हैं।

यह फीचर कैसे काम करता है?

यूजर सिर्फ किसी मैसेज को लॉन्ग प्रेस करें, फिर टॉप पर मौजूद बेल आइकन पर टैप करें। यहां से आप 2 घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे का प्रीसेट टाइम या अपनी मनचाही कस्टम टाइम सेट कर सकते हैं।

Advertisement

रिमाइंडर आने पर क्या होता है?

जब रिमाइंडर टाइम पूरा हो जाता है, तब WhatsApp आपको नोटिफिकेशन भेजता है जिसमें उस मैसेज का कंटेंट, चैट का नाम और अगर मैसेज में कोई फोटो या वीडियो है तो उसका प्रीव्यू भी मिलता है।

कौन-कौन से मैसेज फॉर्मेट्स के लिए यह फीचर काम करता है?

यह फीचर टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, GIF, और अन्य सभी प्रकार के मैसेज फॉर्मेट्स के लिए उपलब्ध है।

क्या सभी यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है?

फिलहाल यह फीचर केवल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। iOS और स्टेबल वर्जन के लिए अभी रिलीज की डेट तय नहीं है, लेकिन भविष्य में आने के आसार हैं।

Advertisement

क्या एक चैट में एक से ज्यादा मैसेज पर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं?

हां, यूजर अलग-अलग चैट या एक ही चैट में कई मैसेज पर अलग-अलग रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।

रिमाइंडर कैसे हटाएं या बदलें?

अगर आपने किसी मैसेज का रिमाइंडर सेट किया है तो आप उस मैसेज को फिर से लॉन्ग प्रेस करके बेल आइकन से रिमाइंडर रिमूव कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp Beta for Android
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.