WhatsApp यूजर को मिलेगा रिपोर्ट फीचर का नया लेआउट, ऐसे आएगा आपके काम

WhatsApp ने नए बीटा वर्जन 2.18.246 को रोल आउट कर दिया है। बीटा वर्जन में रिपोर्ट फीचर के लेआउट में काफी सुधार किया गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 13 अगस्त 2018 12:08 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने रोल आउट किया नया बीटा वर्जन 2.18.246
  • रिपोर्ट फीचर के लेआउट में हुआ काफी सुधार
  • पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों के लिए आएगा रिपोर्ट फीचर का नया लेआउट
Facebook के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने नए बीटा वर्जन 2.18.246 को रोल आउट कर दिया है। फिलहाल यह बीटा वर्जन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए जारी किया गया है। बीटा वर्जन में रिपोर्ट फीचर के लेआउट में काफी सुधार किया गया है। यह नया फीचर नहीं है। बता दें कि नया लेआउट पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों के लिए जारी होगा। रिपोर्ट बटन पर क्लिक करने के बाद एक नया अर्लट बॉक्स खुलेगा। इस अलर्ट की मदद से यूजर ग्रुप से बाहर निकल पाएंगे या फिर एक व्यक्ति को ब्लॉक कर सकेंगे।  

नया अपडेट जारी होने के बाद यूजर रिपोर्ट किए गए ग्रुप और पर्सनल चैट की चैट हिस्ट्री बनाए रख सकेंगे। जो पहले मुमकिन नहीं था। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर को सबसे पहले WABetaInfo वेबसाइट ने रिपोर्ट किया है। नए रिपोर्ट फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले उस ग्रुप या पर्सनल चैट पर जाएं जिसे आप रिपोर्ट करना चाहते हैं। किसी पर्सनल चैट को रिपोर्ट करना है तो चैट में दिखाई दे रहे तीन डॉट मेन्यू पर जाएं। इसके बाद व्यू कॉन्टेक्ट पर जाएं और फिर नीचे दिखाई दे रहे रिपोर्ट ऑप्शन पर क्लिक करें। ग्रुप चैट में रिपोर्ट फीचर इस्तेमाल करने के लिए ऊपर दाहिने तरफ दिखाई दे रहे तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करें। इसके बाद व्यू ग्रुप इंफो पर जाएं और रिपोर्ट पर क्लिक करें।
Advertisement
 
 
बता दें कि यूजर सिर्फ उसी पर्सनल चैट को रिपोर्ट कर सकेंगे जो नंबर मोबाइल में सेव है। मोबाइल में जो नंबर पहले से सेव नहीं है, ऐसे व्यक्ति से की गई चैट को केवल ब्लॉक किया जा सकेगा। आप WhatsApp के इस नए फीचर को चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको व्हाट्सऐप बीटा प्रोग्राम के लिए नामांकन करना होगा। अगर आप चाहे तो एपीके मिरर से APK फाइल डाउनलोड कर नए फीचर को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

WhatsApp यूजर की सहुलियत के लिए इस नए फीचर को रोल आउट करने की तैयारी में है। रोल आउट होने से पहले उम्मीद है कि रिपोर्ट फीचर को इससे भी बेहतर बनाया जा सकता है। अगस्त 2018 के शुरुआत में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कंपनी के पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के बारे में पता चला था। व्हाट्सऐप पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर की मदद से यूजर चैट में आए इंस्टाग्राम और यूट्यूब वीडियो लिंक को देख पाएंगे। इसके लिए अलग से लिंक ओपन कर ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.