व्हाट्सऐप पर जल्द आएगा नया फ़ीचर, भेजे हुए मैसेज को ले पाएंगे वापस

व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने के बाद उसे डिलीट करने वाले फ़ीचर की टेस्टिंग इस साल की शुरुआत से चल रही है। लेकिन अब तक इसे इस मैसेजिंग ऐप के स्टेबल वर्ज़न में उपलब्ध नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 जून 2017 15:43 IST
ख़ास बातें
  • मैसेज भेजने के बाद उसे डिलीट करने वाले फ़ीचर की हो रही है टेस्टिंग
  • अब तक इसे मैसेजिंग ऐप के स्टेबल वर्ज़न में उपलब्ध नहीं कराया गया है
  • व्हाट्सऐप पर एक वक्त पर कई फ़ीचर की टेस्टिंग चलती रहती है
व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने के बाद उसे डिलीट करने वाले फ़ीचर की टेस्टिंग इस साल की शुरुआत से चल रही है। लेकिन अब तक इसे इस मैसेजिंग ऐप के स्टेबल वर्ज़न में उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस फ़ीचर की मदद से आप किसी भी चैट के दौरान भेजे हुए मैसेज को वापस ले सकेंगे। और ऐसा करने की सीमा 5 मिनट तक की है। अब एक ताज़ा लीक से पता चला है कि रीकॉल फ़ीचर का आना तय है। संभवतः आईफोन पर यह व्हाट्सऐप वी2.17.30+ के अपडेट के तौर पर आए।

टिप्सटर व्हाट्सऐपबीटाइंफो ने ट्वीट किया है कि चुनिंदा यूज़र के लिए व्हाट्सऐप के 2.17.30+ वर्ज़न में इस फ़ीचर को एक्टिव कर दिया गया है। हालांकि, WhatsApp आईओएस के लिए 2.17.30 वर्ज़न को रोल आउट कर दिया गया है। लेकिन यह फ़ीचर नहीं मौज़ूद है। WABetaInfo इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि इस फ़ीचर को कब तक रिलीज किया जाएगा। लेकिन इसका 2.17.30 या इसके बाद के वर्ज़न के लिए रोल आउट किया जाना तय है।
Advertisement

इसके अलावा टिप्सटर ने दावा किया है कि स्टेटस फ़ीचर को रिलीज करने के दौरान आईओएस पर कॉन्टेक्ट्स टैब को हटा दिया गया था, उसकी वापसी तय है। व्हाट्सऐपबीटाइंफो का कहना है कि कॉन्टेक्ट सेक्शन को स्टेटस सेक्शन के अंदर जगह मिल सकती है। व्हाट्सऐप पर इस फ़ीचर की भी टेस्टिंग चल रही है। हालांकि, इसे भी रोलआउट किए जाने की आखिरी तारीख के बारे में अभी कुछ नहीं पता है।

इसी टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि नए स्टेटस फ़ीचर को व्हाट्सऐप वेब पर भी जगह मिलेगी। टिप्सटर ने इस फ़ीचर की टेस्टिंग के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। बताया गया है कि ऐप की तरह वेब पर भी यूज़र इन स्टेटस को देख पाएंगे और वहीं से रिप्लाई भी कर सकेंगे।
Advertisement

व्हाट्सऐप पर एक वक्त पर कई फ़ीचर की टेस्टिंग चलती रहती है और हमें इनके बारे में WABetaInfo से जानकारी मिलती है। इस वजह से हम किसी फ़ीचर को सार्वजनिक रोल आउट किए जाने से पहले इस्तेमाल कर पाते हैं जो अच्छी बात है। हाल ही में नए फ़ीचर ‘Change Number’ की भी जानकारी सामने आई थी। इसकी मदद से यूज़र अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को नंबर बदलने पर नोटिफाई कर पाएंगे। और पुराने चैट का भी नुकसान नहीं होगा व ब्रॉडकास्ट भी संभव होगा। इसके अलावा लाइव लोकेशन साझा करने के फ़ीचर की भी टेस्टिंग चल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Recall, Apps, Chat, Social, iOS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.