• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp की नई पॉलिसी एक्सेप्ट न करने पर ये फीचर्स काम करना कर देंगे बंद

WhatsApp की नई पॉलिसी एक्सेप्ट न करने पर ये फीचर्स काम करना कर देंगे बंद

WhatsApp का FAQ पेज साफ शब्दों में कहता है कि "इस अपडेट की वजह से 15 मई को किसी भी यूज़र का WhatsApp अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा और न ही किसी का अकाउंट काम करना बंद करेगा।

WhatsApp की नई पॉलिसी एक्सेप्ट न करने पर ये फीचर्स काम करना कर देंगे बंद

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को 15 मई को लागू किया जाएगा

ख़ास बातें
  • WhatsApp 15 मई से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू करने वाला है
  • नई पॉलिसी फेसबुक के साथ डेटा साझा करने के ऊपर है फोकस्ड
  • नई शर्तें या नियम एक्सेप्ट न करने पर सीमित हो जाएंगे फीचर्स
विज्ञापन
WhatsApp की नई पॉलिसी अपडेट को एक्सेप्ट करने के लिए फिलहाल यूज़र्स के पास अब कुछ समय बचा है। नई पॉलिसी 15 मई से लागू होने जा रही है और ये Facebook के साथ यूज़र डेटा साझा करने पर फोकस करती है। पिछले कुछ महीनों से इस नई पॉलिसी को लेकर यूज़र्स के मन में चिंता और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। कंपनी ने अपनी वेबसाइट के FAQ सेक्शन में भी अपडेट की गई पॉलिसी को लगा दिया है। अब, मुख्य सवाल यह उठता है कि यदि यूज़र्स ने इस प्राइवेसी पॉलिसी (WhatsApp Privacy Policy) को नहीं अपनाया, तो उनके साथ क्या होगा? क्या उनके अकाउंट स्थाई रूप से बंद हो जाएंगे? यूज़र्स के मन में कई सवाल हैं, इसलिए हमने आपकी कुछ चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया है।

WhatsApp की FAQ माइक्रोसाइट में साफ शब्दों में लिखा है कि "इस अपडेट की वजह से 15 मई को किसी भी यूज़र का WhatsApp अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा और न ही किसी का अकाउंट काम करना बंद करेगा। हम पिछले कई हफ्तों से व्हाट्सऐप पर एक नोटिफिकेशन दिखा रहे हैं, जिसमें इस अपडेट के बारे में ज़्यादा जानकारी दी गई है। हमने सभी यूज़र्स को यह अपडेट पढ़ने के लिए काफी समय दिया है। अब हम उन लोगों को फिर से याद दिला रहे हैं, जिन्होंने अभी तक इसे पढ़कर स्वीकार नहीं किया है। कुछ हफ्तों बाद यूज़र्स को रिमाइंडर लगातार मिलने लगेगा।"

रिमाइंडर को लेकर व्हाट्सऐप ने आगे साफ किया है कि "अगर आप तब तक अपडेट की गई शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते, तो आप WhatsApp के कुछ फीचर्स का सीमित इस्तेमाल कर पाएंगे।" इससे पता चलता है कि नई पॉलिसी स्वीकार न करने पर यूज़र्स के अकाउंट बंद या डिलीट नहीं किए जाएंगे, बल्कि कुछ फीचर्स के उपयोग को सीमित कर दिया जाएगा।
 
7ijtvbmg

नई पॉलिसी को स्वीकार न करने पर यूज़र्स अपनी चैट लिस्ट नहीं देख पाएंगे, लेकिन इनकमिंग वॉयस कॉल और वीडियो कॉल का जवाब दे सकेंगे। हालांकि यदि यूज़र ने WhatsApp नोटिफिकेशन ऑन किया है, तो वह आने वाले व्हाट्सऐप नोटिफिकेशन्स पर टैप करके मैसेज पढ़ सकेगा, या मैसेज का जवाब दे सकेगा। इसके अलावा यूज़र मिस्ड वॉयस कॉल या  वीडियो कॉल के नोटिफिकेशन पर टैप करके वॉयस या वीडियो कॉल करने में सक्षम होगा।

हालांकि, WhatsApp ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि कुछ हफ्तों तक इन सीमित फीचर्स का इस्तेमाल करने के बाद, इनकमिंग कॉल्स व नोटिफिकेशन मिलने बंद हो जाएंगे और यूज़र न तो आप WhatsApp पर मैसेज भेज पाएगा और न ही कॉल कर पाएगा। साथ ही यह भी बताया गया है कि इनएक्टिव अकाउंट्स पर पर भी मौजूदा प्राइवेसी पॉलिसी लागू होगी।

बता दें कि पहले भी व्हाट्सऐप अपनी साफाई में कह चुका है कि इस अपडेट पॉलिसी से यूज़र्स की प्राइवेसी पर कोई सेंध नहीं रहेगी। चैट पहले की तरह एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहेगी और WhatsApp व Facebook यूज़र्स द्वारा भेजे मैसेज, मीडिया कंटेंट, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल को एक्सेस नहीं करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  6. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  7. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  8. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  9. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  10. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »