WhatsApp Web यूजर्स के लिए नया फीचर! अब ग्रुप कॉलिंग होगी आसान

WhatsApp Web के ग्रुप कॉलिंग फीचर के शुरुआती दौर में कंपनी 8 यूजर्स की लिमिट रख सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जनवरी 2026 08:08 IST
ख़ास बातें
  • वेब यूजर्स के लिए ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर जल्द ही आएगा
  • फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में बताया जा रहा है
  • ग्रुप कॉलिंग फीचर के शुरुआती दौर में कंपनी 8 यूजर्स की लिमिट रख सकती है

WhatsApp अपने Web यूजर्स के लिए जल्द ही एक धांसू फीचर्स लेकर आने वाला है।

WhatsApp अपने Web यूजर्स के लिए जल्द ही एक धांसू फीचर्स लेकर आने वाला है। खबर है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वेब यूजर्स के लिए ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर को जल्द ही रोलआउट कर सकता है। WhatsApp web यूजर्स को जल्द ही ग्रुप के अंदर वॉइस और वीडियो कॉलिंग में वैसा ही एक्सपीरियंस मिल सकेगा जैसा कि अब तक मोबाइल प्लेटफॉर्म पर मिलता आया है। हालांकि फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में बताया जा रहा है। लेकिन जल्द ही इसके यूजर्स तक पहुंचाए जाने की बात सामने आ रही है। आइए विस्तार से जानते हैं वॉट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में। 

WhatsApp Web यूजर्स को अब मोबाइल यूजर्स की तरह ही ग्रुप वीडियो, और वॉइस कॉलिंग में सुविधा मिलने वाली है। WABetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी यूजर्स को जल्द ही इस फीचर को दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है। WhatsApp का नया ग्रुप कॉलिंग अपडेट लगभग वैसा ही एक्सपीरियंस यूजर्स को देगा जैसा कि कुछ डेडीकेटेड ऐप्स या प्लेटफॉर्म देते हैं। इसमें Zoom और Google Meet जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म शामिल हैं जो ग्रुप वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन वॉट्सऐप अब वेब वर्जन में इसी तरह का फीचर पेश करने जा रहा है। 

कितने यूजर्स होंगे शामिल
WhatsApp Web के ग्रुप कॉलिंग फीचर के शुरुआती दौर में कंपनी 8 यूजर्स की लिमिट रख सकती है। या फिर इसमें 16 यूजर्स भी शामिल हो सकते हैं। जिसके इसे बढ़ाकर 32 यूजर्स तक भी किया जा सकता है। शुरुआत में फीचर की स्टेबिलिटी टेस्ट करने के लिए बहुत अधिक यूजर्स को जोड़ने की सुविधा नहीं होगी। 

इस नए फीचर में कई सुविधाएँ यूजर्स को मिलेंगी। मसलन, ग्रुप चैट से ही यूजर लोगों को कॉल जॉइन करने का लिंक भेज सकेंगे। इससे ग्रुप कॉल का प्रबंधन आसानी से किया जा सकेगा। खासकर कि बड़े ग्रुप के लिए यह फीचर काफी सुविधाजनक हो जाएगा। जो यूजर एक्टिव नहीं हैं, उनके पास भी इन्विटेशन लिंक भेजा जा सकेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.