WhatsApp पर बिना इंटरनेट के शेयर कर सकेंगे बड़ी फाइल्स, जानें क्या है 'नियरबाय फाइल-शेयरिंग'?

स्क्रीनशॉट के अनुसार, People nearby फीचर, जो सीधे सेटिंग्स मेन्यू के अंदर है, अब यूजर्स को WhatsApp को चालू करने के लिए आवश्यक परमीशन की जानकारी देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2024 22:17 IST
ख़ास बातें
  • Android 2.24.9.22 बिल्ड के लिए WhatsApp beta में देखा गया नया फीचर
  • 'People nearby' फीचर के नाम से लॉन्च हो सकता है
  • बिना इंटरनेट के बड़ी फाइलों को शेयर करने की सुविधा देगा
ऐसा कहा जा रहा है कि WhatsApp पिछले कुछ समय से Android यूजर्स के लिए नियरबाय फाइल-शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है, जो फाइलों को ट्रांसफर करने के लिए ब्लूटूथ का इस्तेमाल करता है। यह फीचर पहली बार जनवरी 2024 में रिपोर्ट किया गया था, लेकिन यह ऐप के बीटा (beta) वर्जन पर भी दिखाई नहीं दिया है। अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म फीचर में और सुधार कर रहा है और इसे जल्द ही बीटा में रोल आउट किया जा सकता है। यह भी बताया गया है कि कंपनी फेरवरेट्स (Favourites) टैब पर भी काम कर रही है।

नए फीचर को WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा Android 2.24.9.22 बिल्ड के लिए व्हाट्सऐप बीटा (WhatsApp beta) में देखा गया था। हालांकि, यह फीचर फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 'People nearby' फीचर अब एक स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें यूजर से कई परमीशन मांगी जाती है। एक अलग स्क्रीन में आस-पास के लोगों को खोजने के लिए एक एनीमेशन भी है और डिस्कवरेबल यूजर्स की लिस्ट दिखाई देती है।
Advertisement

स्क्रीनशॉट के अनुसार, People nearby फीचर, जो सीधे सेटिंग्स मेन्यू के अंदर है, अब यूजर्स को WhatsApp को चालू करने के लिए आवश्यक परमीशन की जानकारी देता है। इनमें फोटो, मीडिया और फाइलों का एक्सेस, ब्लूटूथ का एक्सेस और लोकेशन का एक्सेस शामिल है। जबकि यूजर्स को दिखाने और भेजने के लिए फाइलों तक एक्सेस की जरूरत होती है, अन्य यूजर के साथ कनेक्शन बनाए रखने के लिए ब्लूटूथ और लोकेशन सर्विस की आवश्यकता हो सकती है।

एक बार सभी जरूरी परमीशन मिल जाने के बाद, यूजर को दूसरे पेज पर ले जाया जाता है, जहां अन्य यूजर (जिन्होंने नियरबाय फाइल-शेयरिंग इनेबल की है) इंटरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता के बिना डिस्कवरेबल बन सकते हैं और एक-दूसरे के बीच फाइलें ट्रांसफर कर सकते हैं। स्क्रीनशॉट में, व्हाट्सऐप का दावा है कि शेयरिंग एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है और यूजर का फोन नंबर छिपा रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.