व्हाट्सऐप पर जल्द ही आप भेजे हुए मैसेज को कर पाएंगे डिलीट या एडिट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2016 12:44 IST
व्हाट्सऐप जल्द ही अपने आईफोन ऐप में नया फ़ीचर जोड़ सकता है। इस फ़ीचर से किसी यूज़र को भेजे जाने वाले मैसेज को एडिट करने के अलावा वापस भी ले सकेंगे। कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप आईफोन बीटा ऐप यूज़र के लिए अभी इस फ़ीचर को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके अलावा आर्काइव फाइल जैसे ज़िप व आरएआर फाइल को प्रिव्यू कर सकने वाले फ़ीचर के लॉन्च होने की भी ख़बरें हैं।

एडिट विकल्प के अलावा, जैसा कि हमने बताया कि व्हाट्सऐप यूज़र को अब एक 'रिवोक' बटन भी मिलेगा। जिसका मतलब है कि अब भेजे जाने वाले मैसेज को डिलीट किया जा सकेगा। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि यह फ़ीचर तब काम करेगा जबकि मैसेज को रिसीवर ने देखा ना हो। अभी, व्हाट्सऐप यूज़र सिर्फ अपने डिवाइस में मैसेज डिलीट तो कर सकते हैं लेकिन रिसीवर के पास मैसेज दिखता रहता है। आने वाले एडिट या रिवोक फीचर भेजे जाने वाले मैसेज पर देर तक दबाए रखने पर दिखेगा। हालांकि, अभी एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए इस नए फ़ीचर के आने के बारे में कुछ पता नहीं चला है। इस नए फ़ीचर की जानकारी सबसे पहले @WABetaInfo ने दी। यह ऐप की बीटा रिलीज़ को ट्रैक करता है और @WABetaInfo ने ही आने वाले फ़ीचर को दिखाने वाली तस्वीर भी ट्वीट की।
Advertisement
 

एक अलग रिपोर्ट में , व्हाट्सैप द्वारा अपने आईफोन बीटा ऐप में एक और फ़ीचर को टेस्ट करने की ख़बरें आईं हैं। इस फ़ीचर से यूज़र साझा किए हुए आर्काइव फाईल जैसे ज़िप व आरएआर फाइल का प्रिव्यू कर सकेंगे। इस फ़ीचर का खुलासा भी @WABetaInfo ने किया।

बता दें कि व्हाट्सऐप में इी महीने नए अपडेट के जरिए दो नए फ़ीचर जोड़े गए थे- डाउनलोड के दौरान वीडियो स्ट्रीमिंग और एंड्रॉयड ऐप में जिफ़ सपोर्ट। इसे पहले ये फ़ीचर सिर्फ व्हाट्सऐप बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध थे। नया स्ट्रीम वीडियो फ़ीचर उन यूज़र के लिए काम का फ़ीचर होगा जो व्हाट्सऐप में मैनुअली मीडिया डाउनलोड का इस्तेमाल करते हैं। अगर सेटिंग में आपने ऑटो-डाउनलोड ऑन किया है तो व्हाट्सऐप पर आने वाली वीडियो (आपके द्वारा चुने गए वाई-फाई या सेल्युलर डेटा पर) अपने आप स्टोर हो जाएगी। वहीं जिफ़ फ़ीचर के जरिए व्हाट्सऐप यूज़र 6 सेकेंड के किसी वीडियो को जिफ़ में कनवर्ट कर साझा कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta, Apps, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.