व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया डेस्कटॉप ऐप

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 11 मई 2016 11:17 IST
व्हाट्सऐप ने मंगलवार को विंडोज और मैक के लिए डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर दिए। नए ऐप कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक यूज़र ऐप को वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ये ऐप विंडोज 8 या उसके बाद के वर्ज़न और मैक ओएस 10.9 या उसके बाद के वर्ज़न पर ही चलेंगे।

डेस्कटॉप ऐप के लॉन्च के साथ व्हाट्सऐप अब ऐप के तौर पर सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप जारी करने के 14 महीने पहले ही व्हाट्सऐप वेब की शुरुआत की थी। यह पहला मौका था जब इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप को मोबाइल के अलावा किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया था।

व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप बहुत हद तक व्हाट्सऐप वेब क्लाइंट की तरह ही काम करता है। और ऐप अपने आप ही आपके मोबाइल डिवाइस से सारे मैसेज और चैट को कॉपी कर लेगा।

व्हाट्सऐप ने एक ब्लॉग में कहा, ''आज हम डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर रहे हैं ताकि आप किसी भी समय और कहीं भी अपनों के साथ जुड़े रहें। चाहें आपके पास फोन हो या फिर कंप्यूटर।''
Advertisement

नए डेस्कटॉप ऐप मोबाइल पर मौजूद व्हाट्सऐप से पूरी तरह से सिंक होंगे। यह ऐप अलग से डेस्कटॉप पर चलेगा। इसका मतलब है कि ऐप इस्तेमाल करने पर डेस्कटॉप पर अलग नोटिफिकेशन आएगा।
Advertisement

व्हाट्सऐप डेस्कटॉप को इस्तेमाल करने के लिए वेब क्लाइंट की तरह यूज़र को अपने स्मार्टफोन में मौजूद व्हाट्सऐप ऐप से एक क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके लिए यूज़र को सेटिंग्स के अंदर व्हाट्सऐप वेब मेन्यू में जाना होगा। ऐसा करने से पहले यूज़र यह सुनिश्चित कर लें कि वे अपने एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज फोन या ब्लैकबेरी पर व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्ज़न का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस साल की शुरुआत में ही व्हाट्सऐप ने जानकारी दी थी कि अब इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apps, Facebook, Mac, Microsoft, Social, WhatsApp
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.