IPL 2019: WhatsApp में आया नया क्रिकेट स्टीकर्स पैक

WhatsApp Cricket Stickers: फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने लोगों में आईपीएल 2019 (IPL 2019) के उत्साह को देखते हुए अपने ऐप में क्रिकेट स्टीकर्स (Cricket Stickers) पैक देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2019 11:52 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Cricket Stickers को डाउनलोड करने का तरीका, जानें
  • WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के वर्जन 2.19.115 में मिल रहे हैं क्रिकेट स्टीकर्स
  • आईफोन यूज़र्स को भी जल्द मिल सकता है क्रिकेट स्टीकर्स पैक

IPL 2019: WhatsApp में आया नया क्रिकेट स्टीकर्स पैक

फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने लोगों में आईपीएल 2019 (IPL 2019) के उत्साह को देखते हुए अपने ऐप में क्रिकेट स्टीकर्स (Cricket Stickers) पैक देने की घोषणा की है। WhatsApp ने अभी ऑफिशियल क्रिकेट स्टीकर्स पैक को एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जारी किया है, आईफोन (iPhone) यूज़र्स के लिए भी जल्द इन स्टीकर्स को जारी किया जा सकता है। नए क्रिकेट स्टीकर्स पैक एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर दिए स्टीकर्स का उद्देश्य यह है कि यूज़र्स अपने कॉन्टैक्ट के साथ मूड, रिएक्शन और एक्सपीरियंस को स्टीकर के जरिए ज़ाहिर कर पाएं। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल अक्टूबर में WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर स्टीकर्स को जारी किया था।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र्स को इमोज़ी सेक्शन में स्टीकर्स टैब में जाकर आधिकारिक क्रिकेट स्टीकर्स पैक को डाउनलोड करना होगा। नए पैक को एक बार डाउनलोड करने के बाद अन्य स्टीकर्स की तरह आप अपने WhatsApp कॉन्टैक्ट के साथ इन्हें भी शेयर कर पाएंगे।


जैसा कि हमने आपको बताया कि व्हाट्सऐप ने क्रिकेट स्टीकर्स पैक को फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जारी किया है और इन्हें स्टीकर स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस पैक में क्रिकेट से जुड़े कई स्टीकर्स आपको मिल जाएंगे। गौर करने वाली बात यह है कि क्रिकेट स्टीकर्स पैक सर्वर साइड से रोल आउट हो रहा है, ऐसे में नए स्टीकर पैक का अनुभव करने के लिए आपको व्हाट्सऐप एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 2.19.115 को डाउनलोड करना होगा।

WhatsApp आने वाले समय में क्रिकेट स्टीकर्स पैक को आईफोन यूज़र्स के लिए भी जारी कर सकती है। याद करा दें कि स्टीकर्स को पिछले साल अक्टूबर में व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.