WhatsApp अब Apple Watch में भी चलेगा! बार-बार नहीं निकालना होगा iPhone, आया नया धांसू फीचर

अब आप अपने हाथ पर बंधी एप्पल वॉच में से ही व्हाट्सऐप के चैट रिप्लाई कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 नवंबर 2025 09:07 IST
ख़ास बातें
  • नए फीचर अपडेट से अब सीधे वॉच से ही चैट और रिप्लाई कर पाएंगे।
  • यूजर को इसके लिए अपने iPhone को वॉच के साथ पेअर रखना होगा।
  • बार-बार फोन से रिप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी।

WhatsApp के नए iOS बीटा वर्जन पर Apple Watch के लिए नए फीचर का रोल आउट शुरू हो चुका है।

Apple Watch यूजर्स को WhatsApp की ओर से बड़ा तोहफा दिया जाने वाला है। अब जल्द ही Apple Watch यूजर्स अपनी कलाई से ही मैसेज भेज सकेंगे। यानी अब एप्पल स्मार्टवॉच पर केवल व्हाट्सऐप के नोटिफिकेशन नहीं दिखेंगे बल्कि आप मैसेजेस का रिप्लाई भी कर पाएंगे। जिसका सीधा मतलब है कि हर बार आपको मैसेज का रिप्लाई करने के लिए अपना फोन बाहर निकालने की जरूरत नहीं होगी। कलाई पर बंधी वॉच ही इसके लिए काफी होगी। यहां पर आप चैट, इमोजी, रिएक्शन आदि भेज सकेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से इस नए फीचर के बारे में। 

WhatsApp लाया Apple Watch के लिए खास फीचर
WhatsApp ने अपने नए बीटा वर्जन में Apple Watch यूजर्स के लिए एक बहुत ही काम का फीचर जोड़ा है। इसके आ जाने से आप अपने हाथ पर बंधी एप्पल वॉच में से ही व्हाट्सऐप के चैट में रिप्लाई कर सकेंगे। Wabetainfo के अनुसार, यूजर इसकी मदद से इमोजी, रिएक्शन, और यहां तक वॉयस मैसेज भी भेज सकेंगे। WhatsApp के नए iOS बीटा वर्जन पर Apple Watch के लिए यह नया ऐप रोल आउट शुरू हो चुका है। 

Advertisement

iPhone अभी भी रखना होगा साथ
इससे पहले WhatsApp केवल नोटिफिकेशन मिररिंग के माध्यम से ही एप्पल वॉच पर रन करता था। नए फीचर अपडेट से अब सीधे वॉच से ही चैट और रिप्लाई कर पाएंगे। हालांकि यूजर को इसके लिए अपने iPhone को वॉच के साथ पेअर रखना होगा। यानी एक बार पेयरिंग होने पर आपको बार-बार अपना फोन जेब से निकालने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ कलाई से ही आप व्हाट्सऐप का रिप्लाई कर सकेंगे। हालांकि अभी यह फीचर स्टैंडअलोन नहीं है और यूजर को फोन साथ में रखने की जरूरत होगी। यानी ऐसा नहीं हो पाएगा कि आप फोन घर पर रख दें और सिर्फ घड़ी से ही व्हाट्सऐप चलता रहे। 

ऐसे करें इस्तेमाल 
यह नया अपडेट इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सिर्फ यह देखना होगा कि Apple Watch फोन से पेयर्ड रहे। लिंक प्रोसेस खुद हो जाएगा और इसके लिए किसी QR कोड को स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी। वॉच स्क्रीन पर ही कनेक्शन स्टेटस आ जाएगा कि आपकी वॉच पेयर्ड है। कनेक्ट होने पर आप वॉच के अंदर व्हाट्सऐप चैट लिस्ट में जाकर वहीं से रिप्लाई कर सकते हैं। बार-बार फोन से रिप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.