WhatsApp से जल्द दुनिया भर में कर सकेंगे पेमेंट!

WhatsApp को डिजिटल वॉलेट 'Novi' को इंटीग्रेड करते हुए देखा गया है, जो यूजर्स को बैंक या कार्ड के जर‍िए इस ऐप से ग्‍लोबली पेमेंट करने और पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति देगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 नवंबर 2021 19:18 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप को डिजिटल वॉलेट 'नोवी' को इंटीग्रेड करते हुए देखा गया है
  • हालांकि अभी तक वॉट्सऐप ने इस इंटीग्रेशन की पुष्टि नहीं की है
  • यह इंटीग्रेशन डिजिटल वॉलेट से दुनिया में कहीं भी पैसे भेजने की इजाजत देगा

Facebook ने शुरुआत में अमेरिका और ग्वाटेमाला में एक पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में Novi डिजिटल वॉलेट शुरू किया था

वॉट्सऐप को डिजिटल वॉलेट 'नोवी' को इंटीग्रेड करते हुए देखा गया है, जो यूजर्स को बैंक या कार्ड के जर‍िए इस ऐप से ग्‍लोबली पेमेंट करने और पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति देगा। इस फीचर से जुड़ने के लिए  यूजर्स को वेरि‍फ‍िकेशन के तौर पर अपने आइडेंटिटी से जुड़े डॉक्‍युमेंट्स जमा कराने पड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक वॉट्सऐप ने इस इंटीग्रेशन की पुष्टि नहीं की है। वॉट्सऐप की पैरंट कंपनी फेसबुक ने अपनी नई बिजनेस आइडेंटिटी के रूप में 'मेटा' को लॉन्च करते हुए नोवा ब्रांड के तहत अपने सभी पेमेंट्स और फाइनैंशल ऑफर्स को लाने की योजना की घोषणा की है।

XDA Developers ने अपनी रिपोर्ट में नोवी इंटीग्रेशन की बात कही है, जिसके मुताबिक यह इंटीग्रेशन यूजर्स को डिजिटल वॉलेट के जरिए दुनिया में कहीं भी पैसे भेजने की इजाजत देगा। कहा गया है कि इस मनी ट्रांसफर फीचर के अनुभव के ल‍िए वॉट्सऐप यूजर्स को वेरिफ‍िकेशन कराने और इसके लिए अपने डॉक्‍युमेंट्स अपलोड करने के लिए कहा जा सकता है। यूजर्स को अपनी आइडेंटिटी के वेर‍िफ‍िकेशन के लिए एक वि‍डियो सेल्फी का प्रोसेस भी पूरा करना होगा।

प‍िछले महीने ही वॉट्सऐप के बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने बीटा संस्करण 2.1.21.22.17 में नोवी इंटीग्रेशन की जानकारी दी थी। इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी ऑनलाइन शेयर किया गया था। पिछले महीने फेसबुक ने कंपनी के तौर पर अपना नाम 'मेटा' भी शुरू किया था। मेटा में फिनटेक यूनिट के प्रमुख डेविड मार्कस ने घोषणा की थी कि कंपनी, नोवी ब्रांड के तहत अपनी पेमेंट और फाइनैंशल सर्विसेज और प्रॉडक्‍ट् को इंटीग्रेट कर रही है।

फेसबुक ने डिजिटल रेमिटेंस स्पेस में प्रवेश करने के लिए शुरुआत में अमेरिका और ग्वाटेमाला में एक पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में नोवी डिजिटल वॉलेट शुरू किया था। अब ऐसा लगता है कि यह इन दो मार्केट से आगे निकलकर बड़ी संख्या में वॉट्सऐप यूजर्स को नोवी वॉलेट की पेशकश कर रहा है। गैजेट्स 360 ने इस पूरे मामले में जानकारी के लिए वॉट्सऐप से संपर्क किया है। जवाब मिलते ही हम अपने पाठकों को इसके बारे में अपडेट देंगे।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , whatsapp, Digital Wallet, Novi, Global Payments, Meta
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.