WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आया एक और अनोखा फीचर

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर अब लॉन्चर ऐप शॉर्टकट की टेस्टिंग हो रही है। इन शॉर्टकट की मदद से यूज़र अब व्हाट्सऐप के किसी खास फीचर तक सीधे पहुंच सकेंगे। बता दें कि इस फीचर की टेस्टिंग अभी एंड्रॉयड बीटा ऐप पर चल रही है।

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आया एक और अनोखा फीचर
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर अब लॉन्चर ऐप शॉर्टकट की टेस्टिंग हो रही है
  • शॉर्टकट की मदद से यूज़र व्हाट्सऐप के किसी खास फीचर तक सीधे पहुंच सकेंगे
  • इस फीचर की टेस्टिंग अभी एंड्रॉयड बीटा ऐप पर चल रही है
विज्ञापन
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर अब लॉन्चर ऐप शॉर्टकट की टेस्टिंग हो रही है। इन शॉर्टकट की मदद से यूज़र अब व्हाट्सऐप के किसी खास फीचर तक सीधे पहुंच सकेंगे। बता दें कि इस फीचर की टेस्टिंग अभी एंड्रॉयड बीटा ऐप पर चल रही है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इसे स्टेबल बिल्ड पर कब तक पेश किया जाएगा।

एंड्रॉयड पुलिस ने सबसे पहले इस ऐप के शॉर्टकट की जानकारी दी। इस लॉन्चर ऐप शॉर्टकट के बारे में यही कहा जा सकता है कि यह बेहद ही काम का नहीं है। यूज़र इसकी मदद से सीधे स्टेटस को अपडेट नहीं कर सकते, या फिर किसी पिन्ड चैट तक नहीं पहुंचा जा सकता। बल्कि यूज़र को सीधे कैमरा खोलने या चैट विंडो तक जाने का विकल्प मिलता है।

एक शॉर्टकट ‘New Chat’ का भी है, लेकिन जो लोग व्हाट्सऐप अकसरइस्तेमाल करते हैं, वो जानते होंगे कि न्यू चैट को कभी-कभार ही इस्तेमाल में लाया जाता है। हम अकसर ही उनलोगों से ही चैट करते हैं जो हमारे चैट स्क्रीन पर हैं। हमारे पास एंड्रॉयड बीटा वी2.17.277 पर यह फीचर मौज़ूद है और इसमें स्टार्ड मैसेज के लिए शॉर्टकट मैसेज भी मौज़ूद है।

ऐप शॉर्टकट फीचर को एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ पेश किया गया था, लेकिन यूज़र इस फ़ीचर को नोवा और एक्शन जैसे लॉन्चर की मदद से एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर भी एक्सेस कर पाएंगे। नोवा पर यूज़र आइकन स्वैप करने वाले गैस्चर पर भी शॉर्टकट असाइन कर पाएंगे। इन ऐप शॉर्टकट को आप खींचकर अपने होम स्क्रीन पर स्वत्रंत शॉर्टकट भी बना सकते हैं। यह अच्छी बात है। लेकिन ज़्यादातर यूज़र इन शॉर्टकट के ज़रिए अपने होम स्क्रीन को भरा-भरा नहीं रखना चाहेंगे। बता दें कि इस फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि व्हाट्सऐप द्वारा आने वाले समय में इस फीचर को और बेहतर व काम का बनाने की कोशिश होगी।

बता दें कि व्हाट्सऐप बीटा ऐप के लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न डाउनलोड करने के लिए यूज़र को एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम में साइन अप करना होगा। इसके अलावा यूज़र चाहें तो यहां से एपीके मिरर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »