...तो व्हाट्सऐप पर जल्द ही जिफ इमेज शेयर कर पाएंगे आप

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2016 11:55 IST
व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप का लेटेस्ट बीटा वर्ज़न (v2.16.7.1) रिलीज किया गया है। नए वर्ज़न में कई कमियों को दूर करने के अलावा और कुछ नए फ़ीचर भी दिए गए हैं। नए बीटा वर्ज़न में जिफ तस्वीरें अपने आप प्ले होने लगते हैं। गौर करने वाली बात है कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अब तक जिफ इमेज सपोर्ट से दूरी बनाए रखी थी। उम्मीद है कि यूज़र एनिमेटेड इमेज शेयर करने वाले फ़ीचर को पसंद करेंगे।

फिलहाल, यह साफ़ नहीं है कि जिफ इमेज सपोर्ट को आम यूज़र के लिए कब तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा एंड्रॉयड में जिफ सपोर्ट उपलब्ध कराए जाने की जानकारी नहीं दी गई है। व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा रिलीज के बारे में जानकारी @WABetaInfo द्वारा दी गई है।

इस टीम ने बताया कि अब ऐप में जिफ इमेज के लिंक साझा करने पर यह ऑटोप्ले होगा। अब यूज़र जिफ इमेज को कैमरा रोल में सेव कर पाएंगे। इन्हेंआम तस्वीरों के तरह सेव करना भी संभव होगा। जिफ इमेज मैसेज पर सीधे जवाब देने के फ़ीचर और जिफ इमेज में 3डी टच फंक्शन भी दिए गए हैं।

गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप में जिफ इमेज के लिए सपोर्ट उपलब्ध कराए जाने की खबरें प्रतिद्वंद्वी मैसेज सर्विस वाइबर द्वारा सभी प्लेटफॉर्म पर जिफ इमेज के लिए सपोर्ट मुहैया कराए जाने के बाद आई। ज्यादातर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पहले से ही जिफ इमेज शेयरिंग फ़ीचर के साथ आते हैं।
Advertisement

आने वाले समय में व्हाट्सऐप में वीडियो कॉलिंग फ़ीचर दिए जाने की भी चर्चा है। कई बीटा रिलीज कंपनी की इस योजना की ओर इशारा करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Gif, Gif Images, Gifs, Social, Viber, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.