व्हाट्सऐप आईफोन ऐप में आया जिफ़ इमेज सपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 नवंबर 2016 13:35 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप आईफोन वर्ज़न 2.16.15 में जिफ़ सपोर्ट मिलेगा
  • नए फ़ीचर के साथ यूज़र जिफ़ क्रिएट भी कर सकते हैं
  • लाइव तस्वीरों को भी जिफ़ में बदला जा सकता है
अधिकतर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एनिमेटेड जिफ़ इमेज सपोर्ट करते हैं। वहीं व्हाट्सऐप भी बिना किसी दिक्कत के जिफ़ सपोर्ट करने पर काम कर रहा है और पिछले काफी समय से एंड्रॉयड ऐप पर इसकी टेस्टिंग की जा रही है। कई सारे यूज़र ने जिफ़ सपोर्ट के कॉमर्शियल रूप से जारी हुए बिना ही व्हाट्सऐप पर जिफ़ भेजने का तरीका ढूंढ निकाला। अब, व्हाट्सऐप ने आखिरकार आईफोन के लिए पूरी तरह से जिफ़ इमेज शेयरिंग सपोर्ट जारी कर दिया है। लेटेस्ट आईओएस अपडेट के साथ आईफोन यूज़र अब व्हाट्सऐप पर आसानी से जिफ़ भेजने, क्रिएट करने के साथ प्राप्त कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप आईफोन वर्ज़न 2.16.15 कई बदलाव के साथ ऐप स्टोर पर उपलब्ध है और इसमें सिर्फ जिफ़ सपोर्ट के बारे में बताया गया है। बता दें कि एनिमेटेड जिफ़ इमेज में कई तस्वीरों को एक साथ एक लूप वीडियो की तरह देखा जा सकता है। व्हाट्सऐप अधिकतम 6 सेकेंड तक की जिफ़ इमेज सपोर्ट करता है। जैसा कि हमने बताया, व्हाट्सऐप पर अब जिफ़ सपोर्ट पूरी तरह उपलब्ध है इसलिए अब जिफ़ को क्रिएट भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको इन-ऐप कैमरे से 6 सेकेंड से कम की वीडियो रिकॉर्ड करनी होगी। इसके बाद आपको सबसे ऊपर दायें कोने में एक विकल्प दिखेगा जो एक सामान्य वीडियो को जिफ़ में कनवर्ट कर देता है। जिफ़ विकल्प के सेलेक्ट करने पर यूज़र एक लूप जिफ़ क्रिएट कर व्हाट्सऐप यूज़र को भेज सकते हैं। इसके अलावा, लाइव तस्वीरों को भी व्हाट्सऐप पर जिफ़ इमेज के तौर पर भेजा जा सकता है। व्हाट्सऐप के अटैच मेन्यू में जाकर सेलेक्ट फोटो/वीडियो लाइब्रेरी पर जाएं, फिर 3डी टच लाइव फोटो पर जाएं और नीचे तक स्क्रॉल करें। नए विकल्पों की मदद से आप लाइव फोटो को एक जिफ़ के तौर पर भेज सकेंगे। जिफ़ के सेलेक्ट करें और मनचाहे व्हाट्सऐप यूज़र को भेज दें। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि 3डी टच फ़ीचर सिर्फ आईफोन 6एस और उसके बाद वाले वेरिएंट में ही उपलब्ध है इसलिए यह फ़ीचर इन फोन के लिए एक्सक्लूसिव है।
Advertisement

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एंड्रॉयड यूज़र के लिए यह फ़ीचर अभी बीटा ऐप पर ही उपलब्ध है। लेकिन आम आईफोन यूज़र के लिए जिफ़ सपोर्ट मिलने के बाद इसके जल्द ही आम एंड्रॉयड यूज़र के लिए भी आने की उम्मीद है। इसके अलावा व्हाट्सऐप एक दूसरे बड़े फ़ीचर वीडियो कॉलिंग की टेस्टिंग भी कर रहा है।

हाल ही में, व्हाट्सऐप ने स्नैपचैट की तरह तस्वीरों और वीडियो को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए एडिटिंग टूल भी पेश किए थे। अब यूज़र व्हाट्सऐप में किसी मीडिया कंटेट पर लिखने, कलाकारी करने के अलावा स्माइली भी जोड़ सकते हैं। आईफोन यू़ज़र के लिए इससे पहले 'ग्रुप इनवाइट लिंक' फ़ीचर लॉन्च हुआ था जिससे ग्रुप एडमिन एक अनोखे लिंक के जरिए यूज़र को इनवाइट कर सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.