WhatsApp लाया iOS यूजर्स के लिए बड़े काम का फीचर, मैसेज और कॉलिंग होगी आसान, जानें कैसे

WhatsApp के iOS यूजर्स अब डिफॉल्ट ऐप के तौर पर अपने डिवाइस में Whatsapp को मैसेज और कॉलिंग के लिए सेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 16:06 IST
ख़ास बातें
  • मैसेजिंग ऐप को कॉल और मैसेज के लिए डिफॉल्ट ऐप के रूप में सेट कर सकेंगे।
  • ऐप के वर्जन 25.8.74 से अपडेट करने के बाद दिखाई देगा नया फीचर।
  • पहले इस फीचर को iOS के लिए ऐप के बीटा वर्जन में देखा गया था।

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए खास अपडेट रोल आउट किया है।

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए एक खास अपडेट रोल आउट किया है। अब iOS यूजर्स मैसेजिंग ऐप को कॉल और मैसेज के लिए डिफॉल्ट ऐप के रूप में सेट कर सकते हैं। इससे पहले इस फीचर को ऐप के बीटा वर्जन में देखा गया था। लेकिन अब यह लगभग सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। इस फीचर के आ जाने का मतलब है कि iOS यूजर अब अपनी डिफॉल्ट कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप को बदल पाएंगे। iOS 18.2 के साथ एपल ने इस फीचर को पेश किया था। 

WhatsApp के iOS यूजर्स अब डिफॉल्ट तौर पर अपने डिवाइस में Whatsapp को मैसेज और कॉलिंग के लिए सेट कर सकते हैं। ऐप के वर्जन 25.8.74 से अपडेट करने के बाद यह फीचर आपके iOS डिवाइस पर दिखाई देने लगेगा। बता दें कि यूजर्स के पास अब डिफॉल्ट ऐप के रूप में सेट करने के लिए तीन ऑप्शन हो गए हैं जिसमें FaceTime, Phone, और WhatsApp शामिल है। अब इसे iPhone पर मौजूदा मैसेज ऐप के साथ-साथ डिफ़ॉल्ट मैसेजिंग ऐप सेट करते समय एक विकल्प के रूप में भी दिखाया जाता है।

WhatsApp को डिफॉल्ट मैसेज, कॉल के लिए ऐसे करें सेट
WhatsApp को कॉल के लिए डिफाल्ट ऐप के ऱूप में सेट करने के लिए सबसे पहले यूजर को Settings में जाना है। यहां पर Default Apps में जाना होगा। यहां जाने के बाद Calling पर टैप करें, और WhatsApp को सिलेक्ट कर लें। यही स्टेप्स ऐप को मैसेजिंग के लिए सेट करने में इस्तेमाल होंगे। यानी आपको Default Apps में जाना होगा। यहां जाने के बाद Messaging पर टैप करें, और WhatsApp को सिलेक्ट कर लें।
Advertisement

यह फीचर सबसे पहले iOS 25.8.10.74 अपडेट के लिए WhatsApp के बीटा वर्जन में दिखाई दिया था। लेकिन यह केवल बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध था। अब इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। WhatsApp for iOS के लेटेस्ट अपडेट के साथ यह उपलब्ध है जिसे App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। फीचर के रोलआउट होने का मतलब है कि यूजर्स को अब कॉलिंग या मैसेजिंग के लिए सिर्फ एपल के सिस्टम ऐप्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसलिए यूजर्स के लिए यह काफी काम का फीचर साबित हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.