व्हाट्सऐप एंड्रॉयड वर्जन की सेटिंग में हुआ बदलाव, जानें नए फीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मार्च 2016 10:18 IST
व्हाट्सऐप इन दिनों पूरी तरह से खुद को बदलने में लगा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन व्हाट्सऐप में पिछले दिनों पीडीएफ फाइल शेयरिंग सपोर्ट, एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन नोटिफिकेशन और कई फीचर शामिल किये गए थे। अब व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड ऐप्लिकेशन की सेटिंग एक नए लेआउट (इंटरफेस) के साथ देखी जा सकती है। इस इंटरफेस में आइकन पहले से बेहतर दिख रहे हैं जिन्हें आसानी से चलाया जा सकता है।

एंड्रॉयड पुलिस की खबर के मुताबिक, नया यूजर सेटिंग पेज व्हाट्सऐप के 2.12.506 वर्जन डाउनलोड करने पर दिखता है। हालांकि फिलहाल यह वर्जन गूगल प्ले और व्हाटेसऐप की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है लेकिन इसे एपीके मिरर वेबसाइट से एपीके फाइल के तौर पर डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनकर भी आप नए वर्जन को इंस्टॉल करने कर सकते है।

इस नए डिजाइन के साथ ही व्हाट्सऐप के नए वर्जन में सेटिंग पेज के साथ-साथ विकल्पों की जगह में भी बदलाव किया गया है। प्रोफाइल सेटिंग विकल्प जो पहले ऊपर से दूसरे स्थान पर दिखता था अब वह सबसे पहले दिख रहा है और इसमें यूजर की प्रोफाइल तस्वीर भी देखी जा सकती है। बहरहाल, इस सेटिंग पेज में पहले की तरह ही फीचर हैं जिससे यूजर अपनी प्रोफाइल तस्वीर, स्टेटस, नाम और दूसरी चीजें बदल सकते हैं।

स्कवायर की जगह राउंड प्रोफाइल तस्वीर, तस्वीर बदलने के लिए एक्शन बटन का काम करना, स्टेटस के साथ-साथ फोन नंबर का दिखना और आइकन कलर का ग्रे से ग्रीन होना भी नई सेटिंग में शामिल है। इनके बाद अकाउंट, चैट, नोटिफिकेशन, डेटा यूज, एबाउट एंड हेल्प और कॉन्टेक्ट जैसे फीचर मौजूद हैं।
 

डेटा यूज इस लिस्ट में शामिल हुआ नया विकल्प है। इस  बटन पर टैप करने से आप नियंत्रित कर सकते हैं कि फोन के वाई-फाई, मोबाइल डेटा और रोमिंग में होने पर आप किस तरह की मीडिया फाइल को डाउनलोड करना चाहते हैं। इसके साथ ही 'चैट एंड कॉल' में अब सिर्फ 'चैट' दिख रही है, क्योंकि कॉल सेटिंग अब डेटा यूज विक्लप में दिख रही हैं। अब जबकि व्हाट्सऐप पूरी तरह से मुफ्त है तो पेमेंट इनफॉर्मेशन पेज को हटा दिया है। सेटिंग पेज के अलावा व्हाट्सैप के इस वर्जन में कोई दूसरा बदलाव नहीं हुआ है।
Advertisement

हालांकि यूजर को व्हाट्सैप के इस नए इंटरफेस को इस्तेमाल करने में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन ये पहले से ज्यादा आसान हो गया है। इस लेटेस्ट ऐप्लिकेशन वर्जन के जल्द ही गूगल प्ले पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10, ये प्लेटफॉर्म दे रहा तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  2. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  3. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  4. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  6. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  7. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  8. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  9. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  10. Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.