WhatsApp एंड्रॉयड ऐप जल्द ही लॉक होगा फिंगरप्रिंट से

फिंगरप्रिंट लॉक विकल्प WhatsApp Android के बीटा वर्ज़न 2.19.221 के साथ आया है। यह डिफॉल्ट में डिसेबल्ड है। यूज़र्स को व्हाट्सऐप सेटिंग्स > अकाउंट > प्राइवेसी > फिंगरप्रिंट अनलॉक में जाकर इसे इनबेल करना होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 अगस्त 2019 17:54 IST
ख़ास बातें
  • प्राइवेसी से जुड़ा यह फीचर व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर डिफॉल्ट में डिसेबल है
  • फिंगरप्रिंट लॉक विकल्प एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.19.221 के साथ आया है
  • यह फीचर पहले से WhatsApp आईओएस ऐप का हिस्सा है
WhatsApp ने एंड्रॉयड बीटा यूज़र्स के लिए फिंगरप्रिंट लॉक फीचर उपलब्ध करा दिया है। यह फीचर लंबे समय से आईओएस यूज़र्स के लिए उपलब्ध रहा है। नया फीचर व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.19.221 के साथ आता है। लेकिन यह डिफॉल्ट में डिसेबल्ड है। यूज़र्स को इस फीचर को सेटिंग्स में जाकर इनेबल करना होगा। इस फीचर के आ जाने के बाद व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र्स को अपने चैट की प्रोटेक्शन के लिए एक और सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा 'शो कंटेंट इन नोटिफिकेशन्स' का विकल्प भी जोड़ा गया है। अब यूज़र्स तय कर पाएंगे कि फिंगरप्रिंट लॉक इनेबल होने पर मैसेज को छिपाना है या दिखाना।

जैसा कि हमने आपको बताया, फिंगरप्रिंट लॉक विकल्प एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.19.221 के साथ आया है। यह डिफॉल्ट में डिसेबल्ड है। यूज़र्स को व्हाट्सऐप सेटिंग्स > अकाउंट > प्राइवेसी > फिंगरप्रिंट अनलॉक में जाकर इसे इनबेल करना होगा। अगर आपने अपने ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट कर लिया है और यह फीचर नहीं मिल रहा है तो हम आपको सबसे पहले चैट हिस्ट्री को बैकअप करने, फिर व्हाट्सऐप बीटा ऐप के इस वर्ज़न को दोबारा इंस्टॉल करने का सुझाव देंगे। गौर करने वाली बात है कि इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए फोन में कम से कम एंड्रॉयड मार्शमैलो होना चाहिए। साथ में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी ज़रूरी है।

इनेबल विकल्प चुनने के बाद यूज़र्स फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के ज़रिए व्हाट्सऐप को अनलॉक कर पाएंगे। ऑटोमैटिकली लॉक के तीन विकल्प हैं- तुरंत, 1 मिनट बाद और 20 मिनट बाद। यूज़र अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। अगर आप 'immediately' विकल्प को चुनते हैं तो इस ऐप को हर बार इस्तेमाल करने के लिए फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेट करना होगा।

आईओएस ऐप में 15 मिनट वाला विकल्प भी है। लेकिन यह अभी एंड्रॉयड ऐप का हिस्सा नहीं बना है। उम्मीद है कि कंपनी इस विकल्प को व्हाट्सऐप के स्टेबल वर्ज़न के साथ रोलआउट करेगी। एंड्रॉयड में शो कंटेंट इन नोटिफिकेशन्स का नया विकल्प है। फिंगरप्रिंट लॉक इनेबल होने पर यूज़र्स तय कर पाएंगे कि वो मैसेज व सेंडर प्रिव्यू को दिखाना या छिपाना चाहते हैं।
Advertisement

अगर आप इस विकल्प को नहीं इनेबल करते हैं तो आप पहले की तरह नोटिफिकेशन्स से ही मैसेज के जवाब दे पाएंगे और व्हाट्सऐप कॉल का उत्तर दे पाएंगे। क्योंकि फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन सिर्फ व्हाट्सऐप के लिए सेट है। व्हाट्सऐप के नए फीचर पर नज़र रखने वाले WABetaInfo का कहना है कि फिंगरप्रिंट लॉक फीचर इनेबल करने पर विजेट कंटेंट डिफॉल्ट में छिपा रहता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  3. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  5. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  7. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  10. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.