WhatsApp पर आया नया फीचर, शेयर करने से पहले दिखेगा प्रीव्यू

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अपने मल्टी-शेयर फीचर को अपग्रेड कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 नवंबर 2018 18:05 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.366 पर उपलब्ध है यह फीचर
  • WhatsApp पर आया नया फीचर दिखाएगा प्रीव्यू
  • व्हाट्सऐप में जल्द आएगा GIF सर्च इंटरफेस भी

WhatsApp पर आया नया फीचर, शेयर करने से पहले दिखेगा प्रीव्यू

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अपने मल्टी-शेयर फीचर को अपग्रेड कर दिया है। फीचर के अपग्रेड होने के बाद अब यदि आप थर्ड पार्टी ऐप्स से किसी टेक्स्ट को दो या उससे अधिक यूजर के साथ शेयर करते हैं तो WhatsApp अब आपको सबसे पहले उसका प्रीव्यू शो करेगा। बता दें कि फिलहाल यह फीचर अभी व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.366 पर उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द मल्टी-शेयर फीचर को सभी यूजर के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा WhatsApp ने कहा कि ऐप में नया GIF सर्च इंटरफेस और आपके पसंदीदा स्टीकर को सर्च करने के लिए फीचर को भी जोड़ा जाएगा।

जैसा कि आप खबर में मौजूद तस्वीर को देख पा रहे हैं कि नए फीचर के अपग्रेड होने के बाद यदि आप Twitter, YouTube या फिर अन्य वेब सर्विस का यूआरएल भेज रहे हैं तो नीचे की तरह आपको उसका प्रीव्यू दिखने लगेगा। गौर करने वाली बात यह है कि व्हाट्सऐप का फारवर्ड प्रीव्यू फीचर अभी तक जारी नहीं किया गया है। यह फीचर अब भी व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.325 पर ही उपलब्ध है। प्रीव्यू फीचर को लाने के पीछे का मकसद यह है कि यूजर इस बात से अवगत रहें कि वह अन्य यूजर्स के साथ क्या शेयर कर रहे हैं।
Advertisement
 

मल्टी-शेयर फीचर को अनुभव करने के लिए आपको व्हाट्सऐप का एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.366 डाउनलोड करना होगा। ऐप Google Play Beta प्रोग्राम के तहत भी उपलब्ध है। इसके अलावा आप चाहें तो APK Mirror से भी एपीके फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। व्हाट्सऐप मल्टी-शेयर अपग्रेड की बात को सबसे पहले WABetaInfo ने ट्वीट करते हुए रिपोर्ट किया है। एक अन्य ट्वीट में बताया गया है कि भविष्य में व्हाट्सऐप यूजर को नया GIF सर्च इंटरफेस और स्टीकर सर्च फीचर मिलेगा।
 

Photo Credit: Twitter/ WABetaInfo

ट्वीट के साथ एक तस्वीर को भी साझा किया गया है, तस्वीर को ध्यान से देखें आपको पहले GIF के ठीक ऊपर Search Via Giphy का विकल्प दिखाई देगा। इसी के अन्य तस्वीर में स्टीकर सर्च के लिए भी ऊपर की तरह एक सर्च बार नजर आ रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for Android, WhatsApp, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  2. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  2. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  3. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  4. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  5. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  6. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  8. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  9. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  10. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.