WhatsApp Android ऐप पर ग्रुप कॉल करना हुआ और आसान

WhatsApp ने बीते साल अगस्त महीने में अपने यूज़र के लिए ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर को रोलआउट किया था। लेकिन ग्रुप कॉल करने की प्रक्रिया आसान नहीं थी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 17 जनवरी 2019 10:50 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp को अपडेट मिलने के बाद नया ग्रुप कॉल बटन आ जाएगा
  • इसके बाद ग्रुप वीडियो या वॉयस कॉल करना और आसान हो जाएगा
  • WhatsApp वर्ज़न (v2.19.9) पर आया है यह फीचर

WhatsApp सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है

WhatsApp ने बीते साल अगस्त महीने में अपने यूज़र के लिए ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर को रोलआउट किया था। लेकिन ग्रुप कॉल करने की प्रक्रिया आसान नहीं थी। WhatsApp Android ऐप के लिए नया अपडेट जारी किया गया है जिसके बाद ग्रुप चैट में अलग से कॉल बटन आ गया है। इस फीचर को बीते महीने आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया था।

अब ग्रुप कॉल करने के लिए पार्टिसिपेंट को एक बार में जोड़ा जा सकेगा, वो भी एक स्लाइड आउट ट्रे से जिसमें ग्रुप के सभी कॉन्टेक्ट मौज़ूद होंगे। WhatsApp को मिले नए अपडेट के बाद जिफ फंक्शन को लेकर हो रही दिक्कतों को दूर कर दिया गया है।
Advertisement

(पढ़ें: अपनी फोटो को ऐसे बनाएं WhatsApp Stickers)

WhatsApp वर्ज़न (v2.19.9) के बारे में जानकारी सबसे पहले WABetaInfo द्वारा दी गई। अब आपके मन में भी सवाल आएगा कि नया कॉल बटन कितना मददगार साबित होगा?
Advertisement

(पढ़ें: WhatsApp एंड्रॉयड ऐप को जल्द मिल सकता है फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन!)
Advertisement

अब तक ग्रुप कॉल के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सऐप में वीडियो या वॉयस कॉल शुरू करना पड़ता था। इसके बाद आपको टॉप में बायीं तरफ एक बटन नज़र आता है। यहीं से और यूज़र को कॉल में जोड़ा जा सकता है। आप जैसे ही किसी के साथ कॉल में कनेक्ट होते हैं, आपको टॉप में दायीं तरफ एड पर्सन का विकल्प नज़र आएगा। इसके बाद अगर तीसरा यूज़र आपके कॉल को एक्सेप्ट कर लेता है तो दोनों ही नाम कॉमा के साथ नज़र आएंगे। इसमें कोई दोमत नहीं कि यह प्रक्रिया परेशान करने वाली है।
 

व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप पर ग्रुप कॉल शॉर्टकट बटन बीते महीने ही आया था और अब इसे एंड्रॉयड वर्ज़न पर पेश कर दिया गया है।
Advertisement
 

WhatsApp Group Call अब ऐसे होगा...

WhatsApp को अपडेट मिलने के बाद नया ग्रुप कॉल बटन आ जाएगा। इसके बाद ग्रुप वीडियो या वॉयस कॉल करना और आसान हो जाएगा। इसकी पहली झलक हमें नवंबर महीने में बीटा बिल्ड में मिली थी। ग्रुप चैट में टॉप पर दायें किनारे में अलग बटन है। इस बटन पर टैप करते ही स्लाइड आउट ट्रे खुल जाता है जिसमें ग्रुप के सभी सदस्यों का कॉन्टेक्ट कार्ड है। यहां पर आप ग्रुप वॉयस या वीडियो कॉल का हिस्सा बनाने के लिए अपने पसंदीदा लोगों के नाम को चुन सकते हैं। इस फीचर को पाने के लिए आपको व्हाट्सऐप एंड्रॉयड का लेटेस्ट स्टेबल वर्ज़न डाउनलोड करना होगा। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर या WhatsApp.com/Android पर जाएं। याद रहे कि नए ग्रुप कॉल शॉर्टकट बटन को आईफोन यूज़र के लिए बीते महीने रिलीज किया गया था।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Group Call, Android, Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.