WhatsApp पर साल 2021 में जुड़ सकते हैं ये 5 काम के फीचर्स

आपकी सहूलियत के लिए हमने उन टॉप-5 WhatsApp फीचर्स की जानकारी नीचे दी है, जिन्हें व्हाट्सऐप साल 2021 में लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 जनवरी 2021 14:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर जल्द शुरू होगी इंश्योरेंस की सुविधा
  • व्हाट्सऐप वेब व डेस्कटॉप से की जा सकेगी वीडियो व वॉइस कॉलिंग
  • मल्टी डिवाइस फीचर में एक व्हाट्सऐप अकाउंट को कर सकेंगे 4 डिवाइस में इस्ते
WhatsApp समय-समय पर अपने यूज़र्स के लिए विभिन्न फीचर्स पेश करता रहता है, ताकि इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को उनके लिए और भी ज्यादा बेहतर बनाया जा सके। पिछले साल इस प्लेटफॉर्म पर कई उपयोगी फीचर्स जुड़े, जैसे कि व्हाट्सऐप डार्क मोड, व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर, व्हाट्सऐप शॉपिंग एड टू कार्ट फीचर, चैट को दिलचस्प बनाने के लिए एनिमेटिड स्टीकर्स सपोर्ट व ऑलवेज़ म्यूट फीचर आदि। इन सब के अलावा, कई ऐसे भी फीचर्स मौजूद हैं जिन्हें पिछले साल बीटा वर्ज़न में देखा जा चुका है व जिन पर काम पिछले साल ही शुरू हो गया था, लेकिन उन्हें लॉन्च इस साल किया जाएगा। हाल ही में WhatsApp India के प्रमुख अभिजीत बोस ने जानकारी दी थी कि जल्द ही इस प्लेटफॉर्म पर हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा मिलनी शुरू होगी। इसके अलावा, व्हाट्सऐप मोबाइल ऐप की तरह ही जल्द ही यूज़र्स अपने लैपटॉप व कम्पयूटर पर भी व्हाट्सऐप वॉयस व वीडियो कॉलिंग की सुविधा का आनंद उठा पाएंगे। आपकी सहूलियत के लिए हमने उन टॉप-5 फीचर्स की जानकारी नीचे दी है, जिन्हें व्हाट्सऐप साल 2021 में लेकर आने वाला है। जानें कौन-से हैं वो फीचर और क्या होगा इनका लाभ-
 

WhatsApp Voice/Video Calls on Web and desktop

अब-तक WhatsApp पर वीडियो व वॉइस कॉल की सुविधा केवल मोबाइल ऐप तक ही सीमित थी। हालांकि, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई थी कि व्हाट्सऐप कॉल सुविधा अब डेस्कटॉप और वेब क्लाइंट्स के लिए भी उपलब्ध करा दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट अपडेट फिलहाल बीटा स्टेज में है और प्रतीत होता है कि इसे सीमित संख्या के लोगों के लिए रोलआउट किया गया था। उम्मीद है कि साल 2021 में इस फीचर्स को सभी डेस्कटॉप व वेब यूज़र्स के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा।
Advertisement
 

WhatsApp Insurance

व्हाट्सऐप यूज़र्स को पिछले साल के अंत में WhatsApp Pay की सुविधा प्राप्त हुई थी, वहीं अब प्रतीत होता है कि साल 2021 तक यूज़र्स को इस प्लेटफॉर्म पर हेल्थ इंश्योरेंस और माइक्रो-पेंशन प्रोडक्ट्स से जुड़ी सुविधाएं भी मिलना शुरू हो जाएंगी। जी हां, पिछले ही दिनों Facebook Fuel for India इवेंट के दौरान WhatsApp India के प्रमुख अभिजीत बोस ने अपने इस नए वेंचर प्लान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी SBI जनरल के साथ मिलकर हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जबकि HDFC Pension और सिंगापुर बेस्ड फर्म PinBox Solutions माइक्रो-पेंशन प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की दिशा में मदद करेगी।
 

Join Missed Calls

पिछले साल व्हाट्सऐप के बीटा अपडेट वर्ज़न 2.20.203.3 में 'जॉइन मिस्ड कॉल' फीचर की मौजूदगी देखी गई थी। इस फीचर की मदद से यूज़र्स व्हाट्सऐप पर मिस हुई कॉल का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, यह फीचर तभी काम करेगा जब वह कॉल उस वक्त भी चल रही हो, जिसके बाद यूज़र्स उस ग्रुप कॉल को बीच में भी जॉइन कर सकते हैं। इस फीचर के साथ दो विकल्प दिए जा सकते हैं, वो हैं ‘Ignore' और ‘Join'। ऑनगोइंग कॉल यदि आपके लिए जरूरी है, तो आप बाद में भी ‘Join' पर क्लिक करके उस कॉल का हिस्सा बीच से बन सकते हैं। यदि आपको वो कॉल जरूरी नहीं लगती, तो आप उसे इग्नोर भी कर सकते हैं।
 

Mute video

WhatsApp पर साल 2021 में वीडियो शेयर करने से पहले 'म्यूट' करने का विकल्प जुड़ने वाला है, जिसकी मदद से आप किसी वीडियो को कॉन्टेक्ट से शेयर करने या फिर स्टेटस बनाने से पहले उसे म्यूट कर सकते हैं। नया फीचर कथित रूप से एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.20.207.2 बीटा में देखा गया था।
 

WhatsApp Multiple Device Feature

WhatsApp मल्टीपल डिवाइस फीचर पिछले साल कई रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है, इस फीचर का उद्देश्य यूज़र्स को एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल चार अन्य डिवाइस पर करने देना है। व्हाट्सऐप को मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट प्रक्रिया के लिए वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत होगी। जो कि डेटा को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर स्थानांतरित करने में मदद करेगा। डेटा साझा होने के बाद प्राइमरी डिवाइस के लिए इंटरनेट व वाई-फाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.