WhatsApp पर अब 7 दिन के बाद भी कर सकेंगे मैसेज को Delete for Everyone!

फिलहाल व्हाट्सएप आपको 1 घंटे, 8 मिनट, 16 सेकंड के भीतर Delete for everyone की परमिशन देता है। इस निर्धारित अवधि के बाद आप सभी के लिए मैसेज को डिलीट नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 13:30 IST
ख़ास बातें
  • WABetaInfo की रिपोर्ट में नए फीचर पर काम करने को लेकर दी गई है जानकारी।
  • व्हाट्सएप ने कथित तौर पर किसी भी समय सीमा को हटाने के लिए किया था प्लान।
  • ट्रैकर का कहना है कि नई फीचर अभी भी डेवलेपमेंट स्टेज में है।

Whatsapp का अब मैसेज डिलीट टाइम को 1 घंटे, 8 मिनट, 16 सेकंड से बदलकर 7 दिन और 8 मिनट करने का है प्लान।

WhatsApp कथित तौर पर मैसेज को सभी के लिए डिलीट करने की समय सीमा बढ़ाने पर काम कर रहा है। जब आप अपने द्वारा भेजे गए मैसेज को डिलीट करते हैं तो उसमें Delete for everyone के लिए ऑप्शन आता है। फिलहाल व्हाट्सएप आपको 1 घंटे, 8 मिनट, 16 सेकंड के भीतर Delete for everyone की परमिशन देता है। इस निर्धारित अवधि के बाद आप सभी के लिए मैसेज को डिलीट नहीं कर पाते हैं। अब व्हाट्सएप इस समय सीमा को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। हालाँकि अभी इस अपडेट पर काम चल रहा है और अभी यह बीटा टेस्टर के लिए भी उपलब्ध नहीं है। व्हाट्सएप इसके पहले मैसेज डिलीट करने की किसी भी सीमा को हटाने पर काम कर रहा था, लेकिन लगता है कि अब प्लान बदल दिया गया है। 

WABetaInfo की रिपोर्ट है कि WhatsApp Desktop beta 2.2147.4 पर मैसेज डिलीट करने की फीचर का एक नया अपडेट देखा गया है। लेटेस्ट बीटा अपडेट से पता चलता है कि व्हाट्सएप अब मैसेज हटाने की समय सीमा को 1 घंटे, 8 मिनट, 16 सेकंड से बदलकर 7 दिन और 8 मिनट करने की योजना बना रहा है। WABetaInfo ने यह दिखाने के लिए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया कि मैसेज हटाने के ऑप्शन उस मैसेज के लिए दिखाई देते हैं जो कम से कम एक दिन पुराना है।
Advertisement

जैसा कि बताया गया है, व्हाट्सएप ने कथित तौर पर मैसेज को हटाने के लिए किसी भी समय सीमा को हटाने की योजना बनाई थी। अभी के लिए यह 7 दिन और 8 मिनट की समय सीमा निर्धारित करने की योजना बना रहे हैं। ट्रैकर का कहना है कि यह फीचर अभी भी डेवलेपमेंट स्टेज में है। ऐसी संभावना है कि व्हाट्सएप आधिकारिक रिलीज या सोशल अकाउंट से इसके बारे में सूचना जारी करने से पहले फिर से प्लान बदल भी सकता है। 

चूंकि यह अभी भी डेवलेपमेंट में है, यह फीचर लेटेस्ट व्हाट्सएप डेस्कटॉप बीटा 2.2147.4 पर भी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी। व्हाट्सएप कथित तौर पर एक और फीचर पेश करने पर भी काम कर रहा है जो ऑडियो मैसेज को प्लेबैक करने दौरान तेज करेगा। यह उसी तरह काम करेगा जिस तरह से वॉयस नोट्स को 1.5x या 2x तक चलाया जा सकता है जब वे दोबारा प्ले किए जाते हैं। एक ऑडियो मैसेज अनिवार्य रूप से एक फॉरवार्डेड वॉयस नोट या कोई अन्य ऑडियो है जिसे सेंडर ने भेजे जाने पर रिकॉर्ड नहीं किया होता है। हालांकि इस फीचर को iOS डिवाइस पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, लेकिन माना जा रहा है कि एंड्रॉयड डिवाइसेज को जल्द ही यह फीचर मिल सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Whatsapp update news, WhatsApp New Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.