WhatsApp ने मैसेज Delete करने की टाइम लिमिट में किया बड़ा बदलाव, जुड़े 3 नए प्राइवेसी फीचर्स

भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए अब 2 दिन तक का वक्त आपके पास रहेगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 9 अगस्त 2022 16:15 IST
ख़ास बातें
  • फीचर इस्तेमाल के लिए वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होना है जरूरी
  • कंपनी ने तीन नए प्राइवेसी फीचर्स भी लॉन्च किए हैं
  • भेजे गए मैसेज का स्क्रीन शॉट लेने से भी आप अब रिसीवर को रोक सकते हैं

Whatsapp में Delete for Everyone का इस्तेमाल 2 दिन के भीतर किया जा सकता है

WhatsApp पर भेजे गए मैसेज को सभी के लिए डिलीट करने की समय सीमा को कंपनी ने अब बढ़ा दिया है। भेजे गए मैसेज को डिलीट करते समय मिलने वाले ऑप्शन ‘Delete for Everyone' को कंपनी ने अब 2 दिन तक बढ़ा दिया है। यानि कि अगर आप ‘Delete for Everyone' का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे 2 दिन के भीतर किया जा सकता है। पहले इसकी समय सीमा 1 घंटा 8 मिनट और 16 सेकंड की होती थी। वॉट्सऐप ने फरवरी में इस फीचर के बारे में संकेत दिए थे। इसी के साथ मैसेंजर पर तीन नए प्राइवेसी फीचर्स पर लॉन्च किए गए हैं। 

Twitter पर एक पोस्ट के माध्यम से WhatsApp ने घोषित किया कि भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए अब 2 दिन तक का वक्त आपके पास रहेगा। 2018 में कंपनी ने इस फीचर को एक घंटे की टाइम लिमिट के साथ लॉन्च किया था। इससे भी पहले मैसेज को डिलीट करने की टाइम लिमिट 7 मिनट की होती थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 1 घंटा 8 मिनट किया गया था। 
Advertisement

नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके, और जिस रिसीवर को आप मैसेज भेज रहे हैं, के पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है कि यह फीचर एंड्रॉयड या iOS यूजर्स, दोनों के लिए लॉन्च किया गया है या नहीं। Delete for Everyone का फीचर इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आपको केवल उस मैसेज पर टैप करके होल्ड करना होगा जिसे आप हटाना चाहते हैं। होल्ड करने के बाद आपको Delete > select “Delete for everyone” का अनुसरण करना है और वह मैसेज सामने वाले रिसीवर के लिए भी डिलीट हो जाएगा। 

इसके अलावा कंपनी ने तीन नए प्राइवेसी फीचर्स भी लॉन्च किए हैं। इनमें से एक है- आप किसी ग्रुप को हर किसी को बताए बिना छोड़ सकते हैं, साथ ही आप अपने ऑनलाइन स्टेटस को कंट्रोल कर सकते हैं। यानि आपके चाहे अनुसार आप निर्धारित कर सकते हैं कि किस व्यक्ति को आपका ऑनलाइन स्टेटस दिखेगा। तीसरे फीचर में एक बार के लिए भेजे गए मैसेज का स्क्रीन शॉट लेने से भी आप अब रिसीवर को रोक सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.