WhatsApp डार्क थीम फीचर में कर रहा है सुधार, लेटेस्ट अपडेट में देखा गया बदलाव

अपडेट के बाद व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.20.8 पर अपग्रेड हो गया है। नए लेआउट में शब्दों को पीले रंग में देखा गया है। इससे पहले व्हाट्सऐप एंड्रॉइड बीटा अपडेट 2.19.311 में शब्द ग्रे रंग में लिखे आते थे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जनवरी 2020 15:03 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट के बाद व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.20.8 पर अपग्रेड हो गया है
  • नए लेआउट में शब्दों को पीले रंग में देखा गया है
  • सर्वर लेवल अपडेट के जरिए स्टिकर पैक में भी सुधार हुए
WhatsApp अपने डार्क थीम फीचर पर काफी लंबे समय से काम कर रहा है। डेवलपर्स इस फीचर को बेहतर और बग फ्री बनाने के लिए इसमें समय-समय बदलाव कर रहे हैं। अब एंड्रॉइ़ड यूजर्स के लिए आने वाले व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न में एक नया बदलाव देखने को मिला है। लेटेस्ट अपडेट में बीटा ऐप के 'सिस्टम इवेंट बबल' में एक बदलाव किया गया है। यह फीचर फिलहाल यूजर्स को दिखा नहीं देगा, क्योंकि यह अभी अंडर डेवलपमेंट यानी टेस्टिंग प्रकिया का हिस्सा है। इसके अलावा ऐप के अंदर सर्वर लेवल की अपडेट के जरिए स्टिकर पैक्स में भी सुधार किए गए हैं।

अपडेट के बाद व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.20.8 पर अपग्रेड हो गया है। ऐप्स के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस अपडेट के कुछ फीचर्स का पता लगाया है। ट्रैकर से पता चला है कि डेवलपर्स ऐप में डार्क मोड थीम पर अभी भी काम कर रहे हैं और कंपनी ने इस लेटेस्ट अपडेट में इस फीचर में सुधार भी किए हैं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि इस अपडेट में सिस्टम इवेंट बबल के लेआउट में भी सुधार किया गया है। यह बबल हर नई चैट के ऊपर दिखाई देता है।

नए लेआउट में शब्दों को पीले रंग में देखा गया है। इससे पहले व्हाट्सऐप एंड्रॉइड बीटा अपडेट 2.19.311 में शब्द ग्रे रंग में लिखे आते थे। यह फीचर अभी सुधार प्रकिया का हिस्सा है, इसलिए यूज़र्स को बीटा ऐप अपडेट करने के बाद भी यह फीचर दिखाई नहीं देगा। WABetaInfo का कहना है कि फिलहाल इस फीचर के रिलीज होने तो लेकर किसी प्रकार की जानकारी का पता नहीं चला है।

स्टिकर अपडेट की बात करें तो इसे लेकर सामने आए एक ट्विट में पता चला है कि व्हाट्सऐप ने सर्वर लेवल की अपडेट रिलीज की है, जिसमें स्टिकर पैक में बदलाव किए गए हैं। इसके लिए यूज़र्स को स्टिकर पैक को अपडेट करना होगा। अपडेट चैक करने के लिेए यूज़र्स को व्हाट्सऐप के अंदर किसी भी चैट को खोलना होगा और टाइपिंग बॉक्स के लेफ्ट साइड में दिए इमोजी आइकॉन पर जाना होगा। यहां नीचे दिए स्टिकर सेक्शन को खोलना होगा और पहले से डाउनलोड किए हुए स्टिकर पैक के साइड में दिए अपडेट आइकॉन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने से मौजूदा स्टिकर पैक अपडेट हो जाएगा। यह स्टिकर पैक अपडेट सभी बीटा यूज़र्स को मिली है या नहीं, फिलहाल इसकी भी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.