कॉल मिस हुई? अब तुरंत भेज पाओगे वॉइस मैसेज, WhatsApp ला रहा है नया फीचर

WhatsApp एक नया फीचर रोलआउट कर रहा है, जिससे कॉल मिस होने पर यूजर तुरंत वॉइस मैसेज छोड़ सकेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अगस्त 2025 19:03 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp beta (Android) के नए वर्जन पर दिखा मिस्ड कॉल वॉइस मैसेज फीचर
  • कॉल मिस होते ही इंटरफेस पर दिखेगा वॉइस नोट का ऑप्शन
  • फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध, जल्द सबके लिए रोलआउट होने की उम्मीद

Android के लिए WhatsApp beta वर्जन 2.25.23.21 पर स्पॉट हुआ है फीचर

Photo Credit: Unsplash/ Mika Baumeister

WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है ताकि यूजर्स का एक्सपीरियंस और आसान हो सके। अब कंपनी ने Android बीटा यूजर्स के लिए एक कमाल का ऑप्शन रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस नए फीचर के जरिए अगर आपकी WhatsApp कॉल मिस हो जाती है, तो आप तुरंत कॉलर को एक छोटा सा वॉइस मैसेज छोड़ सकते हैं। इसे ऐसे समझो कि ये व्हाट्सऐप का अपना वर्जन ऑफ "Voicemail" है। 

इस अपडेट को सबसे पहले WABetaInfo ने स्पॉट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Android के लिए WhatsApp beta का लेटेस्ट वर्जन 2.25.23.21 Google Play Store पर उपलब्ध है। इसमें चुनिंदा बीटा टेस्टर अब उस फीचर को यूज कर पा रहे हैं, जिसमें मिस्ड कॉल के बाद स्क्रीन पर ही “Voice Message छोड़ने” का ऑप्शन मिल जाता है।

Advertisement

इस फीचर का फायदा ये है कि अगर सामने वाला किसी मीटिंग में है या कॉल रिसीव नहीं कर पा रहा, तो कॉलर तुरंत एक छोटा सा वॉइस नोट रिकॉर्ड करके भेज सकता है। ये वॉइस मैसेज डायरेक्ट उसी चैट में चला जाता है जहां कॉल की गई थी। मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन भी बना रहता है ताकि रिसीवर को दोनों चीजें - कॉल और वॉइस मैसेज क्लियरली दिख जाएं।

रिपोर्ट में WhatsApp फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जो दिखाता है कि Voice Message रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन बॉक्स के ठीक नीचे आएगा। यूजर को इसपर टैप करना होगा और अपना नोट रिकॉर्ड करना होगा। रिपोर्ट यह नहीं बताती है कि इस फीचर को ऑन करना होगा या यह डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहेगा।

निश्चित तौर पर यह फीचर उन मौकों के लिए परफेक्ट है जब मैसेज टाइप करने का टाइम नहीं होता या दोबारा कॉल करने की गुंजाइश नहीं रहती। यह एक शॉर्टकट की तरह काम करेगा और यूजर्स को कॉन्टेक्स्ट-फ्रेंडली तरीके से तुरंत कम्युनिकेट करने का मौका देता है।

Advertisement

फीचर ट्रैकर का कहना है फिलहाल यह अपडेट सिर्फ कुछ बीटा यूजर्स के लिए ही रोलआउट हो रहा है, लेकिन आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे और यूजर्स तक पहुंच जाएगा।

WhatsApp का नया मिस्ड कॉल वॉइस मैसेज फीचर क्या है?

यह एक नया फीचर है जिसमें अगर आपकी कॉल मिस हो जाती है तो आप तुरंत वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं।

क्या यह फीचर वॉइसमेल जैसा काम करेगा?

हां, यह फीचर पारंपरिक वॉइसमेल जैसा ही है, फर्क सिर्फ इतना है कि यह WhatsApp चैट में डायरेक्ट वॉइस नोट के रूप में पहुंचता है।

Advertisement

अभी यह फीचर किसके लिए उपलब्ध है?

फिलहाल यह WhatsApp Android बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों में इसे और ज्यादा यूजर्स तक रोलआउट किया जाएगा।

क्या iOS या Desktop यूजर्स को भी यह फीचर मिलेगा?

अभी केवल Android बीटा में दिखा है, लेकिन उम्मीद है कि आगे चलकर यह iOS, वेब और डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म पर भी आएगा।

वॉइस मैसेज मिस्ड कॉल के साथ कहां दिखाई देगा?

यह वॉइस मैसेज सीधे उसी चैट में दिखाई देगा जहां कॉल मिस हुई है। साथ ही मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन भी रहेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp Beta Android
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.