WhatsApp Beta पर नोटिफिकेशन को लेकर नया फीचर आया

व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड यूज़र के लिए एक और नया फ़ीचर आगया है। लेकिन व्हाट्सऐप के इस फ़ीचर का मज़ा सिर्फ एंड्रॉयड ओरियो यूज़र ही ले पाएंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेंजिग ऐप व्हाट्सऐप के लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा ऐप में अब नोटिफिकेशन चैनल को देखा जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2018 12:06 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में नोटिफिकेशन चैनल फ़ीचर आया है
  • नया फ़ीचर व्हाट्सऐप के लिए 10 नोटिफिकेशन चैनल सपोर्ट करता है
  • नोटिफिकेशन चैनल,एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का नेटिव फ़ीचर है
व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड यूज़र के लिए एक और नया फ़ीचर आगया है। लेकिन व्हाट्सऐप के इस फ़ीचर का मज़ा सिर्फ एंड्रॉयड ओरियो यूज़र ही ले पाएंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेंजिग ऐप व्हाट्सऐप के लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा ऐप में अब नोटिफिकेशन चैनल को देखा जा सकता है। उम्मीद है कि जल्द ही फ़ीचर आम यूज़र के लिए भी उपलब्ध हगा। इस फ़ीचर के साथ यूज़र अब ऐसी व्हाट्सऐप नोटिफिकेशन को डिसेबल कर पाएंगे, जो उन्हें काम के दौरान परेशान करती हैं। बता दें कि नोटिफिकेशन चैनल से सबसे पहले पिछले साल जुलाई में गूगल क्रोम नोटिफिकेशन के लिए लागू किया गया था ताकि यूज़र नोटिफिकेशन को अपनी सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकें। गौर करने वाली बात है कि ऐप नोटिफिकेशन चैनल एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का ही एक नेटिव फ़ीचर है।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड का लेटेस्ट बीटा वर्ज़न 10 नोटिफिकेशन चैनल को सपोर्ट करता है। इनमें ग्रुप नोटिफिकेशन, मैसेज नोटिफिकेशन, चैट हिस्ट्री बैकअप, क्रिटिकल ऐप अलर्ट, फेलियर नोटिफिकेशन, मीडिया प्लेबैक, अनकैटेगराइज़्ड, अदर नोटिफिकेशन, सेंडिंग मीडिया और साइलेंट नोटिफिकेशन शामिल हैं। इन उपलब्ध नोटटिफिकेशन चैनल की सेटिंग में अपनी जरूरत के हिसाब से नोटिफिकेशन पाने में मदद मिलती है। उदाहरण के लिए, अगर आप ग्रुप नोटिफिकेशन चैनल में जाते हैं और ग्रुप मैसेज के लिए 'अर्जेन्ट' की जगह 'लो' सेट कर सकते हैं जिससे आपको लगातार मिलने वाली नोटिफिकेशन बंद हो जाएंगी। ग्रुप मैसेज नोटिफिकेशन के को मैनेज करने के लिए ग्रुप मैसेज नोटिफिकेशन चैनल के अलावा भी एक विकल्प है।
Advertisement

एंड्रॉयड ओरियो पर व्हाट्सऐप बीटा ऐप में अगर आप व्हाट्सऐप ऐप के आइकन को देर तक दबाकर रखते हैं तो 'App Info' विकल्प पर टैप करन के बाद 'Notifications' सेक्शन में जाकर उपलब्ध नोटिफिकेशन चैनल को देखा जा सकता है। अगर आप व्हाट्सऐप वेब के लिए नोटिफिकेशन को एडजस्ट करना चाहते हैं तो  'Other notifications' चनल में जाएं और फिर अपनी सुविधा के लिहाज़ से 'Urgent', 'High', 'Medium' और 'Low' की सेटिंग चुन सकते है। लो चुनने के साथ ही आपके मोबाइल डिवाइस से व्हाट्सऐप वेब नोटिफिकेशन पूरी तरह से डिसेबल हो जाएगा। और नोटिफिकेशन पैनल में सिर्फ एक लाइन उपलब्ध होगी जिससे आपको व्हाट्सऐप वेब के एक्टिव होने की जानकारी मिलने में मदद मिलेगी।

नोटिफिकेशन चैनल इंटीग्रेशन के अलावा, लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न में यूज़र को किसी वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच करने का भी विकल्प मिलता है। यानी आप दोनों कॉल के दौरान स्विच कर सकते हैं। कॉल मेन्यू में एक वीडियो बटन है जिस पर टैप कर आप वॉयस कॉल के दौरान वीडियो कॉल पर जा सकते हैं।
Advertisement

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार नया व्हाट्सऐप नोटिफिकेशन चैनल फ़ीचर बीटा वर्ज़न 2.18.18 पर उपलब्ध है। जिसे गूगल प्ले या एपीके मिरर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। हम व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा 2.18.19 ऐप में नोटिफिकेशन चैनल अलग से देख सके।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  10. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.