WhatsApp Scam: व्हाट्सऐप यूज़र्स सावधान, अकाउंट चुराने की हो रही है साज़िश

WhatsApp अपने यूज़र्स को ऐप के जरिए संपर्क नहीं करती है और यदि किसी परिस्थिति में कंपनी यूज़र से संपर्क करती भी है, तो आधिकारिक अकाउंट के नाम के साथ एक हरे रंग का सत्यापित मार्क भी शामिल होता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मई 2020 15:58 IST
ख़ास बातें
  • आधिकारिक दिखने वाला अकाउंट बना कर मांगते हैं WhatsApp वैरिफिकेशन कोड
  • कोड के मिलने पर अकाउंट चुरा सकते हैं ये स्कैमर्स
  • व्हाट्सऐप का कहना, नहीं मांगते यूज़र्स से कोड या किसी प्रकार का डेटा

WhatsApp आधिकारिक तौर पर किसी भी यूज़र से नहीं मांगती है वैरिफिकेशन कोड

WhatsApp पर एक और नया स्कैम (धोखाधड़ी) का मामला समाने आया है, जिसमें व्हाट्सऐप टेक्नोलॉजी टीम के आधिकारिक कम्युनिकेशन सोर्स के रूप में दिखावा करने वाला एक अकाउंट यूज़र्स को उनके वैरिफिकेशन कोड को साझा करने के लिए कह रहा है। यह नकली अकाउंट यूज़र्स को अकाउंट को सच दिखाने के लिए व्हाट्सऐप लोगो को प्रोफाइल पिक्चर के रूप में इस्तेमाल करता है। जबकी हम आपको बता दें कि WhatsApp टीमें यूज़र्स के साथ किसी भी तरह का संवाद करने के लिए मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करती ही नहीं हैं। इसके बजाय टीम द्वारा सोशल मीडिया चैनलों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें ट्विटर या कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग शामिल हैं, जो सार्वजनिक घोषणाएं पोस्ट करते हैं।

WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाले ब्लॉग WABetaInfo ने इस लेटेस्ट स्कैम को उजागर करने के लिए एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसके बाद एक ट्विटर यूज़र Dario Navarro ने यूज़र्स को मिले इस स्कैम मैसेज के बारे में पूछताछ की। नवारो द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, स्कैमर स्पेनिश में एक मैसेज भेजता है और यूज़र्स को उनके फोन पर अकाउंट वैरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल होने वाला छह अंकों के फैरिफिकेशन कोड मांगता है, जो यूज़र्स को एसएमएस के जरिए मिलता है।
 

बता दें कि नए डिवाइस पर व्हाट्सऐप अकाउंट को एक्टिवेट करने के लिए वैरिफिकेशन कोड का इस्तेमाल किया जाता है, जो यूज़र्स को उनके फोन पर SMS के जरिए मिलता है। इस सिक्योरिटी कोड का उद्देश्य मैसेजिंग ऐप पर यूज़र्स के अकाउंट को बुरे कारकों से बचाना है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि यह स्कैमर अपने अकाउंट में व्हाट्सऐप लोगो को प्रोफाइल पिक्चर के रूप में लगाते हैं, जिससे अन्य यूज़र्स को यह अकाउंट आधिकारिक अकाउंट जैसा लगे और वे स्कैम करने वाले के झांसे में आ जाए। हालांकि जैसा कि WABetaInfo द्वारा बताया गया है कि WhatsApp अपने यूज़र्स को ऐप के जरिए संपर्क नहीं करती है और यदि किसी परिस्थिति में कंपनी यूज़र से संपर्क करती भी है, तो आधिकारिक अकाउंट के नाम के साथ एक हरे रंग का सत्यापित मार्क भी शामिल होगा, जो उसके आधिकारिक अकाउंट होने का संकेत है। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी यूज़र्स से वैरिफिकेशन कोड सहित उनके किसी भी डेटा से संबंधित जानकारी नहीं मांगती है।
Advertisement

इसलिए यह साफ है कि स्क्रीनशॉट में देखा गया अकाउंट और मैसेज एक घोटाले के अलावा कुछ नहीं है। आपको ऐसे किसी भी संदेश पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.