व्हाट्सऐप पर घंटे भर बाद भी डिलीट करना संभव होगा अनचाहा मैसेज

अब जल्द ही आप व्हाट्सऐप पर अपना मैसेज घंटेभर बाद भी डिलीट कर पाएंगे। एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा (वी2.18.69) वर्ज़न में अब यूज़र को मैसेज डिलीट करने के लिए 4,096 सेकेंड मिलेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मार्च 2018 16:22 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप पर अपना मैसेज घंटेभर बाद भी डिलीट कर सकेंगे
  • एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा (वी2.18.69) वर्ज़न में बढ़ा डिलीशन टाइम
  • 68 मिनट और 16 सेकेंड के भीतर भेजा मैसेज हो सकेगा डिलीट
अब जल्द ही आप व्हाट्सऐप पर अपना मैसेज घंटेभर बाद भी डिलीट कर पाएंगे। एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा (वी2.18.69) वर्ज़न में अब यूज़र को मैसेज डिलीट करने के लिए 4,096 सेकेंड मिलेंगे। यानी, अब अब 68 मिनट और 16 सेकेंड के भीतर मैसेज को 'सभी के लिए हटा पाना (डिलीट फॉर एव्रीवन) संभव होगा। अभी विंडोज़ यूज़र के लिए मैसेज डिलीट करने की अधिकतम सीमा 7 मिनट है। कहा जा रहा है कि नए फीचर का लाभ जल्द ही आईफोन यूज़र को भी मिलेगा।

सबसे पहले यह फीचर डब्ल्यूएबीटाइनफो पर देखा गया है। यह एक व्हाट्सऐप अपडेट ट्रैकिंग साइट है। साइट के मुताबिक, वी2.18.68 वर्ज़न में नए स्टीकर अपडेट देखे गए हैं। व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड के लिए दो और बीटा वर्ज़न जारी किए हैं, जो वी2.18.70 और वी2.18.71 हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप ट्रैकिंग साइट पर लॉक्ड रिकॉर्डिंग और स्टीकर पैक साइज डिस्प्ले भी देखा गया है।
Advertisement

बता दें कि इससे पहले टेस्टिंग के दौरान व्हाट्सऐप पर एक और फीचर देखा गया था, जिसमें अगर कोई फोरवॉर्डिड मैसेज यूज़र को मिलेगा, तो उसके ऊपर 'फोरवार्डिड' लिखकर आएगा। जानकारों का मानना है कि अगर यह फीचर लागू हो जाता है, काफी हद तक स्पैम और फेक न्यूज़ से यूज़र को राहत मिल सकती है। यह फीचर एंड्रॉयड के लिए वी2.18.67 वर्ज़न में देखा गया था। बता दें कि इसी वर्ज़न में नए स्टीकर भी देखे गए थे, लेकिन प्रयोग करने के दौरान हम इन्हें इस्तेमाल नहीं कर सके।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.