WhatsApp ने जोड़े कमाल फीचर्स! ग्रुप चैट, मैसेज एडिट और फाइल शेयरिंग में किए बड़े बदलाव

WhatsApp फाइल शेयरिंग के लिए साइज को बढ़ाकर 2GB कर रहा है। इससे पहले ऐप में केवल 100MB तक की फाइल को शेयर किया जा सकता था।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 11 जून 2022 10:34 IST
ख़ास बातें
  • अब डिलीट किए गए मैसेज को Undo भी किया जा सकेगा
  • मैसेज सेंड करने के बाद उसे एडिट करने का ऑप्शन भी मिलेगा
  • यूजर्स भेजे गए मैसेज में गलतियों को सुधार सकेंगे

WhatsApp फाइल शेयरिंग के लिए साइज को बढ़ाकर 2GB कर रहा है

WhatsApp में जल्द ही कमाल फीचर्स यूजर्स देख पाएंगे। यूजर्स को ग्रुप चैट के लिए 512 मेंबर जोड़ने का फीचर मिलने लगेगा। कथित तौर पर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। Meta ने इस फीचर की घोषणा पिछले महीने की थी। इसके अलावा भी ऐप में अब कई और फीचर्स जोड़े जा रहे हैं जिसमें फाइल शेयरिंग के लिए साइज को बढ़ाकर 2GB किया जाएगा और मैसेज में इमोजी रिएक्शन जोड़े जाएंगे। यहां तक कि डिलीट किए गए मैसेज के लिए Undo का ऑप्शन भी यूजर्स को दिया जाएगा। वॉट्सऐप एक ऐसा फीचर भी ला रहा है जिसमें सेंड किए गए मैसेज को एडिट भी किया जा सकेगा। 

WABInfo की हालिया रिपोर्ट कहती है कि नए फीचर्स ऐप के लेटेस्ट स्टेबल अपडेट के साथ रोल आउट किए जा रहे हैं। फीचर्स को यूं तो व्यापक रूप से रोलआउट किया जा चुका है लेकिन कुछ यूजर्स को इसके लिए 24 घंटे का इंतजार करना पड़ेगा। फीचर को मई की शुरुआत में घोषित किया गया था। 
Advertisement

WhatsApp फाइल शेयरिंग के लिए साइज को बढ़ाकर 2GB कर रहा है। इससे पहले ऐप में केवल 100MB तक की फाइल को शेयर किया जा सकता था। ऐप में रिसीव होने वाले मैसेज के लिए कई और इमोजी रिएक्शन जोड़े जा रहे हैं ताकि लोग व्यक्तिगत रूप से या ग्रुप चैट में मिले मैसेज पर जल्दी से अपनी फीलिंग्स रिएक्ट कर सकें। 

इस सब के अलावा मैसेजिंग ऐप एक ऐसा फीचर भी ला रहा है जिससे डिलीट किए गए मैसेज को Undo भी किया जा सकेगा। ये नया फीचर तब भी काम करेगा जब यूजर्स गलती से Delete for Me को सिलेक्ट करके मैसेज डिलीट करेगा। हालांकि, अभी यह फीचर डेवलेपमेंट स्टेज में है और बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। 
Advertisement

एक कमाल फीचर मैसेजिंग ऐप में और जोड़ा जाएगा जिसमें मैसेज सेंड करने के बाद उसे एडिट करने का ऑप्शन भी मिलेगा। इस फीचर के आने से यूजर्स भेजे गए मैसेज में गलतियों को सुधार सकेंगे जैसे टाइपिंग की गलती आदि। इसके आने से पूरा मैसेज डिलीट करके नया मैसेज लिखने की जरूरत नहीं रह जाएगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, whatsapp group chat features update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.