5 फोटो ऐप्स जो दूर करते हैं स्टोरेज की टेंशन, वो भी मुफ्त में...

Android और iPhone यूज़र्स के लिए कई फोटो ऐप्स मौजूद हैं, जो क्लाउड स्टोरेज प्रक्रिया मुहैया कराते हैं। लेकिन प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर पर मौजूद हर ऐप का इस्तेमाल करना आसान नहीं होता और न ही वह आपको ज्यादा फ्री स्टोरेज सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 14:31 IST
ख़ास बातें
  • तस्वीरें व वीडियो स्टोर करने के लिए लोकप्रिय है Google Photos
  • Dropbox में मिलती है 2 जीबी मुफ्त स्टोरेज
  • IOS यूज़र्स के लिए लोकप्रिय है Apple Photos ऐप

Google Photos, Dropbox और iCloud हैं बेहद लोकप्रिय

किसे तस्वीरें लेना और उन्हें सहेजकर रखना अच्छा नहीं लगता। जब से कैमरे वाले स्मार्टफोन हमारी जिंदगी में आए हैं, हम अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी याद को कैमरे के जरिए तस्वीर में कैद कर लेते हैं। लेकिन, हर तस्वीर को डिवाइस में स्टोर करके रखना एक मुश्किल काम है। खासकर तब जब आपके फोन की स्टोरेज ही बेहद कम हो। अगर आप बिना स्टोरेज गंवाए अपने फोन में हर तस्वीर संभालकर रखना चाहते हैं, तो आपको जरूरत है कुछ ऐसे फोटो ऐप्स की जो आपकी तस्वीरों को क्लाउड में स्टोर कर सके वो भी बिल्कुल मुफ्त।

Android और iPhone यूज़र्स के लिए कई फोटो ऐप्स मौजूद हैं, जो क्लाउड स्टोरेज प्रक्रिया मुहैया कराते हैं। लेकिन प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर पर मौजूद हर ऐप का इस्तेमाल करना आसान नहीं होता और न ही वह आपको ज्यादा फ्री स्टोरेज सुविधा मिलती है। हमने आपकी सुविधा के लिए 5 ऐसे ऐप्स की सूची तैयार की है, जिन्हें आप अपने डिवाइस में इस्टॉल कर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी तस्वीरों को झटपट क्लाउड में जाकर सेव कर सकते हैं।
Advertisement
 

Google Photos

तस्वीरों को ऑनलाइन सेव करने बेहद ही लोकप्रिय तरीका है गूगल फोटोज़। यह ऐप आपको 16 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन तक की अनलिमिटेड तस्वीरों का बैकअप देता है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। एंड्रॉयड और आईओएस का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स आसानी से सीधे photos.google.com के जरिए वेब पर जा सकते हैं। तस्वीरों के अलावा, Google Photo App का इस्तेमाल आप अनलिमिटेड 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले वीडियो सेव कर सकते हैं। Google Photos को हाल ही में अपडेट मिला था जिसके बाद इस ऐप में मैनुअल फेस टैगिंग और प्राइवेट मैसेजिंग फीचर जुड़ गया।

डाउनलोड: एंड्रॉयड | आईओएस
 

Dropbox

अगर आप किसी कारणवश गूगल फोटोज़ ऐप का इस्तेमाल अपनी तस्वीरें सेव करने के लिए नहीं करना चाहते, तो आपके लिए Dropbox का विकल्प है। इस ऐप में आपको कैमरा अपलोड और स्क्रीनशॉट बैकअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर ड्रॉपबॉक्स क्लाउड स्टोरेज उपलब्ध है, इसके अलावा आप dropbox.com के जरिए इसका इस्तेमाल ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इस ऐप में आपको 2 जीबी मुफ्त स्टोरेज मिलती है। यूज़र्स 3 टीबी तक की क्लाउड स्टोरेज वाले प्लान को चुन सकते हैं। Dropbox का दावा है कि ऐप 35 से भी ज्यादा इमेज फाइल टाइप को सपोर्ट करता है। इसमें अगल से एक फोटो टैब है जिसकी मदद से आप अपनी पसंद के कंटेंट को सर्च कर सकते हैं।
Advertisement

डाउनलोडः एंड्रॉयड | आईओएस
Advertisement
 

Apple Photos

जो लोग आईफोन या फिर आईपैड यूज़र हैं, उनके लिए Apple Photos बेस्ट ऑप्शन है। ऐप्पल फोटो iCloud के जरिए आपको 5 जीबी तक क्लाउड स्टोरेज मुहैया कराती है, जिसमें आप फोटो और वीडियो स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने आईफोन में भी iCloud Photos फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर फोटो पर जाना होगा। इसके बाद ऐप्पल ऑटोमैटिकली आपकी तस्वीरों और वीडियो को आपके क्लाउड स्टोरेज में सेव कर देगा। इसके अलावा पेड आईक्लाउड प्लान भी मौजूद हैं, जिसमें आपको 2 टीबी तक स्टोरेज मुहैया कराई जाती है। एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए Apple Photos के लिए कोई अलग ऐप नहीं है। लेकिन वे अपने डिवाइस पर icloud.com पर जाकर अपने आईक्लाउड अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं।
 

Microsoft OneDrive

किसी कारणवश आप Google Photos, Dropbox और iCloud का इस्तेमाल अपनी तस्वीरें या फिर वीडियो स्टोर करने के लिए नहीं कर सकते, तो आपके लिए Microsoft OneDrive बना है। माइक्रोसॉफ्ट आपको 5 जीबी तक फ्री वन ड्राइव क्लाउड स्टोरेज देता है, हालांकि यह केवल पहली बार साइन-इन करने वाले यूज़र्स के लिए ही है। इसके अलावा अगर आपके पास ऑफिस 365 अकाउंट है, तो आप उससे भी कनेक्ट करके भी अपनी स्टोरेज 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। वनड्राइव कैमरा बैकअप फीचर के साथ आता है, तो अपने-आप ही फोटो और वीडियो को आपके अकाउंट में अपलोड कर देता है।

डाउनलोडः एंड्रॉयड | आईओएस
Advertisement
 

Box

आखिरी ऐप जिसे आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं वो है 'Box'। यह ऐप आपको 250 एमबी प्रति फाइल लिमिट के साथ 10 जीबी तक की क्लाउड स्टोरेज देता है। बॉक्स ऐप का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपनी पसंदीदा तस्वीरों को अपलोड कर सकते हैं। यह ऐप 200 फाइल टाइप को फुल स्क्रीन प्रिव्यू करने की भी सुविधा देता है। इसके अलावा बॉक्स अकाउंट पर उपलब्ध कई फाइल को एक लिंक के ज़रिए शेयर किया जा सकता है।

डाउनलोडः एंड्रॉयड | आईओएस
Advertisement

ऐप के साथ क्लाउड स्टोरेज एक्सेस पाकर तस्वीरों को ऑनलाइन स्टोर करना काफी सुविधाजनक होता है। हालांकि, इस तरह की स्टोरेज के साथ कई तरह के रिस्क भी होते हैं, जैसे हैक होना इत्यादि। हैकर आपके क्लाउड अकाउंट को हैक करके बड़ी ही आसानी स्टोर की हुई तस्वीरों और वीडियो को देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है आप अपने अकाउंट पर जरूरी सिक्योरिटी लगाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.