Voot Select हुआ भारत में लॉन्च, Hotstar और Prime Video को देगा चुनौती

Voot Select पर किसी भी सीरीज़ का पहला एपिसोड मुफ्त देखने को मिलेगा, बिल्कुल ही AppleTv+ की तरह

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 4 मार्च 2020 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Hotstar, Netflix, और Amazon Prime Video को टक्कर देगा Voot Select
  • Voot Select के साथ लॉन्च होंगी दो ऑरिज़न वेब सीरीज़ असुर और मर्जी
  • 1 साल के सब्सक्रिप्शन पर मुफ्त मिलेंगा 14 दिन का ट्रायल

Voot Select लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

करीब डेढ़ साल बाद अपने वादे को निभाते हुए Viacom18 के Voot ने अपना सब्सक्रिप्शन आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। मार्केट में वूट का यह प्रोडक्ट सीधे तौर पर Hotstar, Netflix और Amazon Prime Video जैसे लोकप्रिय कंटेंट प्रोवाइडर्स को चुनौती देगा। Voot Select को इस्तेमाल करने के लिए कम से कम हर महीने 99 रुपये का भुगतान करना होगा। ग्राहक चाहें तो साल का सब्सक्रिप्शन 499 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि महीने वाले सब्सक्रिप्शन में तीन दिन का मुफ्त ट्रायल है और सालाना सब्सक्रिप्शन में 14 दिन का ट्रायल मुफ्त। वूट सेलेक्ट की सालाना सब्सक्रिप्शन की कीमत ऐसी है यह सीधे तौर पर लोकल प्लेटफॉर्म ALTBalaji, Zee5, Eros Now और SonyLIV के लीग में आ गया है। भले ही यह अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म की तुलना में सस्ता है, लेकिन कंटेंट के मामले में कहीं पीछे है।

Voot Select का सब्सक्रिप्शन लेने पर ग्राहकों को ऑरिजनल और अंतरराष्ट्रीय शो का बिना विज्ञापन एक्सेस मिलेगा। Apple TV+ की तरह किसी भी सीरीज़ का पहला एपिसोड आपको मुफ्त देखने को मिलेगा। 'वूट सिलेक्ट' दो नई ऑरिज़नल सीरीज़ के साथ लॉन्च हुआ। एक है अरशद वारसी अभिनीत 'असुर' और दूसरी है राजीव खंडेलवाल और अहाना कुमरा की 'मर्ज़ी'। ऑरिज़न सीरीज़ वूट के लिए नया नहीं है, इससे पहले भी कई ऑरिजनल वेब सीरीज़ आ चुकी हैं। हालांकि, इन्हें देखने के लिए लिए पैसे नहीं देने पड़ते थे। इंटरनेशनल लाइनअप के लिए वूट सिलेक्ट ने कुछ ऐसे शो चुने हैं, जो आज से पहले भारत में उपलब्ध ही नहीं थे, जैसे कि The Twilight Zone reboot और 'A Million Little Things'।
Advertisement

इसके अलावा वूट सिलेक्ट के सब्सक्राइबर्स को टीवी प्रोग्राम का एक्सेस पहले ही मिल जाएगा। चुनिंदा लाइव चैनल्स भी देखे जा सकेंगे, लेकिन सिर्फ Viacom18 बैनर के तले आने वाले चैनल। इसका मतलब है कि आप MTV Roadies को चैनल पर प्रसारित होने से 24 घंटे पहले ही वूट सेलेक्ट पर देख सकते हैं। वूट सेलेक्ट दावा करता है कि उसके पास 9 भाषाओं की 1,500 से भी ज्यादा फिल्में है। इनमें हिंदी, तमिल, बंगाली, गुजराती, मराठी आदि भाषाएं शामिल हैं।

Voot Select ब्राउज़र पर उपलब्ध है। वूट ऐप एंड्रॉयड और एंड्रॉयड टीवी, आईफोन, आईपैड और ऐप्पल टीवी के साथ-साथ अमेज़न फायर टीवी पर भीउपलब्ध है। वूट क्रोमकास्ट सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Voot, Voot Select, Viacom18, Viacom 18, Colors, MTV, Comedy Central
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.