NRI और इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए लॉन्च हुई UPI One World वॉलेट सर्विस

इससे उन ट्रैवलर्स को UPI का एक्सेस कर पेमेंट्स करने की सुविधा मिलेगी जिनके पास एक भारतीय बैंक एकाउंट नहीं है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2024 17:28 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट- UPI ऐप को डाउनलोड करना होगा
  • UPI का विदेश में भी तेजी से एक्सपैंशन किया जा रहा है
  • इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन्स से पेमेंट को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं

हाल ही में QR बेस्ड सर्विस का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉन्च किया गया था

देश में पिछले कुछ वर्षों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का दायरा तेजी से बढ़ा है। इसका विदेश में भी एक्सपैंशन किया जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नॉन-रेजिडेंट इंडियंस (NRI) और देश का विजिट करने वाले इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च की है। इससे उन ट्रैवलर्स को UPI का एक्सेस कर पेमेंट्स करने की सुविधा मिलेगी जिनके पास एक भारतीय बैंक एकाउंट नहीं है। 

NPCI ने यह सर्विस रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मार्गदर्शन में IDFC First Bank और Transcorp International Limited के साथ मिलकर शुरू की है। NPCI ने बताया कि देश का विजिट करने वाले UPI One World वॉलेट के साथ देश का विजिट करने वाले ट्रैवलर्स मर्चेंट्स को सुरक्षित तरीके से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इसमें विदेशी ट्रैवलर्स और NRI को एक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट- UPI ऐप को डाउनलोड करना होगा। इससे वे अपने स्मार्टफोन के कैमरा का इस्तेमाल कर मर्चेंट्स के QR कोड को स्कैन करने के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। 

इस सर्विस का इस्तेमाल मर्चेंट्स और होटल्स के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रैवल बुकिंग के लिए किया जा सकेगा। UPI का विदेश में भी तेजी से एक्सपैंशन किया जा रहा है। हाल ही में इस QR बेस्ड सर्विस का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉन्च किया गया था। इसके लिए NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने Network International के साथ टाई-अप किया है। UAE में नेटवर्क इंटरनेशनल के दो लाख से ज्यादा प्वाइंट-ऑफ-सेल (POS) टर्मिनल्स के जरिए UPI पेमेंट्स की जा सकेंगी। NIPL ने बताया कि इससे UAE में भारतीय पर्यटक और NRI केवल QR कोड को स्कैन कर सुरक्षित तरीके से पेमेंट्स कर सकेंगे। इसे मॉल ऑफ एमिरेट्स, दुबई मॉल और अन्य रिटेल स्टोर्स पर स्वीकार किया जाएगा। 

नेटवर्क इंटरनेशनल के साथ रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सेक्टर्स में 60,000 से अधिक मर्चेंट्स जुड़े हैं। UPI की शुरुआत से डिजिटल पेमेंट्स तेजी से बढ़ी हैं। इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन्स से पेमेंट्स को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। RBI के डेटा के अनुसार, पिछले दो वर्षों में UPI से की गई ट्रांजैक्शंस की वैल्यू लगभग 137 प्रतिशत बढ़कर लगभग 200 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इस पेमेंट सर्विस को श्रीलंका और मॉरीशस में भी शुरू किया जा चुका है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.