उबर भारत में शुरू कर सकती है अपना पेमेंट वॉलेट

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 17 जून 2016 10:52 IST
ऐप आधारित टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी उबर का विचार भारत में अपना पेमेंट वॉलेट शुरू करने का है। मौजूदा समय में उबर का पेटीएम के साथ समझौता है जिससे उसके ग्राहक डिजिटल तौर पर भुगतान करते हैं।

उबर एशिया के कारोबारी प्रमुख एरिक एलेक्जेंडर ने कहा कि स्थानीय कंपनियों के साथ मिलकर काम करने की उबर की रणनीति ही उसकी सफलता का हिस्सा है। उन्होंने हाल ही में पेटीएम के साथ साझेदारी की घोषणा की है। वह इसे जारी रखना चाहेंगे लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि उन्होंने उस विचार (स्वयं का पेमेंट वॉलेट) को त्याग दिया है। वह अपने विकल्प हमेशा खुले रखते हैं।

इसके अलावा सर्ज प्राइसिंग (व्यस्त समय में बढ़ते किराये की व्यवस्था) पर उन्होंने कहा कि यह विशुद्ध रूप से उस समय की मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है और उस समय किराया कंप्यूटर द्वारा तय किया जाता है।

हाल ही में उबर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि वह स्वयं का भुगतान वॉलेट खोलने का विचार कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, India, Internet, Paytm, Uber, Uber India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.