ट्विटर और वाइन पर अब 140 सेकेंड के वीडियो शेयर करना संभव

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जून 2016 12:50 IST
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूज़र 140 कैरेक्टर सीमा में ही ट्वीट कर सकते हैं। अब यूज़र इस साइट पर 140 सेकेंड तक के वीडियो पोस्ट कर पाएंगे।

यह बदलाव कंपनी के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी की वीडियो कंटेंट में कंपनी के विस्तार की रणनीति हिस्सा है। इस डिपार्टमेंट में कंपनी फेसबुक और गूगल के यूट्यूब से बहुत ज्यादा पिछड़ गई है। कंपनी को उम्मीद है कि ऐसा करने से यूज़र की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी।
Advertisement

इसके अलावा ट्विटर वीडियो पब्लिशर्स को वाइन पर अपलोड किए गए कंटेंट से कमाई करने की भी इज़ाजत देगी। ज्ञात हो कि वाइन ट्विटर की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है। वाइन में अब ट्विटर के 'एंप्लिफाई ओपन प्रोग्राम' का इस्तेमाल किया जाएगा जो वीडियो प्ले होने से पहले विज्ञापन दिखाता है।

ट्विटर पर पहले 30 सेकेंड के ही वीडियो पोस्ट करना संभव था। नई 140 सेकेंड की सीमा वाइन पर भी लागू होगी जिसपर पहले 6 सेकेंड के वीडियो पोस्ट करना ही संभव था।
Advertisement

ट्विटर ने नया मोबाइल ऐप 'ट्विटर इंगेज' भी लॉन्च किया है। इसके जरिए ज्यादा फॉलोअर्स वाले यूज़र अपने पोस्ट को ट्रैक कर पाएंगे और यह भी जान पाएंगे कि उनके प्रशंसक किन चीजों के बारे में ट्वीट कर रहे हैं।
Advertisement

कंपनी को मोबाइल वीडियो में फेसबुक के इंस्टाग्राम और लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट से कड़ी चुनौती मिल रही है।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में मंगलवार को बताया कि 2016 की शुरुआत से वीडियो ट्वीट में 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Advertisement

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने बताया कि कुछ पब्लिशर्स 10 मिनट तक के वीडियो बना पाएंगे। इसके लिए उन्हें कंपनी के प्रोफेशनल पब्लिशर्स टूल का इस्तेमाल करना होगा।
Advertisement

ज्ञात रहे कि इंस्टाग्राम पर यूज़र 60 सेकेंड तक के वीडियो पोस्ट कर सकते हैं और फेसबुक लाइव पर यह सीमा 45 मिनट की है। स्नैपचैट पर यह सीमा 10 सेकेंड की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Social, Twitter, Vine

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.