ट्विटर और वाइन पर अब 140 सेकेंड के वीडियो शेयर करना संभव

ट्विटर और वाइन पर अब 140 सेकेंड के वीडियो शेयर करना संभव
विज्ञापन
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूज़र 140 कैरेक्टर सीमा में ही ट्वीट कर सकते हैं। अब यूज़र इस साइट पर 140 सेकेंड तक के वीडियो पोस्ट कर पाएंगे।

यह बदलाव कंपनी के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी की वीडियो कंटेंट में कंपनी के विस्तार की रणनीति हिस्सा है। इस डिपार्टमेंट में कंपनी फेसबुक और गूगल के यूट्यूब से बहुत ज्यादा पिछड़ गई है। कंपनी को उम्मीद है कि ऐसा करने से यूज़र की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी।

इसके अलावा ट्विटर वीडियो पब्लिशर्स को वाइन पर अपलोड किए गए कंटेंट से कमाई करने की भी इज़ाजत देगी। ज्ञात हो कि वाइन ट्विटर की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है। वाइन में अब ट्विटर के 'एंप्लिफाई ओपन प्रोग्राम' का इस्तेमाल किया जाएगा जो वीडियो प्ले होने से पहले विज्ञापन दिखाता है।

ट्विटर पर पहले 30 सेकेंड के ही वीडियो पोस्ट करना संभव था। नई 140 सेकेंड की सीमा वाइन पर भी लागू होगी जिसपर पहले 6 सेकेंड के वीडियो पोस्ट करना ही संभव था।

ट्विटर ने नया मोबाइल ऐप 'ट्विटर इंगेज' भी लॉन्च किया है। इसके जरिए ज्यादा फॉलोअर्स वाले यूज़र अपने पोस्ट को ट्रैक कर पाएंगे और यह भी जान पाएंगे कि उनके प्रशंसक किन चीजों के बारे में ट्वीट कर रहे हैं।

कंपनी को मोबाइल वीडियो में फेसबुक के इंस्टाग्राम और लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट से कड़ी चुनौती मिल रही है।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में मंगलवार को बताया कि 2016 की शुरुआत से वीडियो ट्वीट में 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने बताया कि कुछ पब्लिशर्स 10 मिनट तक के वीडियो बना पाएंगे। इसके लिए उन्हें कंपनी के प्रोफेशनल पब्लिशर्स टूल का इस्तेमाल करना होगा।

ज्ञात रहे कि इंस्टाग्राम पर यूज़र 60 सेकेंड तक के वीडियो पोस्ट कर सकते हैं और फेसबुक लाइव पर यह सीमा 45 मिनट की है। स्नैपचैट पर यह सीमा 10 सेकेंड की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Social, Twitter, Vine
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »