Twitter Scam : साइबर बदमाश हुए एक्टिव, वेरिफाइड यूजर्स को कर रहे टारगेट, आप भी रहें अलर्ट

Twitter Scam : ई-मेल में लोगों को उनका ‘ब्लू टिक’ बरकरार रखने के लिए उनके क्रेडेंशियल (credentials) बदलने के लिए बरगलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 नवंबर 2022 19:08 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स को फ‍िशिंग ईमेल भेज रहे साइबर बदमाश
  • फाइनेंशियल डिटेल्‍स पर सेंध लगाने की हो रही कोशिश
  • ऐसा ईमेल आए तो आप रहें अलर्ट

Twitter Scam : ट्विटर वेरिफ‍िकेशन का नया वर्जन जब से सामने आया है, साइबर अपराधी एक्टिव हो गए हैं।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्‍क (Elon Musk) ने जब से सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदा है, वहां सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। 44 अरब डॉलर की डील के बाद ट्विटर में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कंपनी के कई टॉप अधिकारी निकाले जा चुके हैं। बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों की छंटनी हुई है। हाल ही में एलन मस्‍क ने ट्विटर पर ब्‍लू टिक वेरिफ‍िकेशन ('Blue Tick) के लिए 8 डॉलर प्रतिमाह शुल्‍क लगाने की बात कही। अब ऐसा लगता है कि ट्विटर पर हो रहे इन बदलावों का फायदा साइबर बदमाश तेजी से उठा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर बदमाश,  फ‍िशिंग ईमेल (phishing emails) के जरिए ट्विटर यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। 

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को भेजे जा रहे ई-मेल, ट्विटर से होने का दावा करते हैं। इन ई-मेल में लोगों को उनका ‘ब्लू टिक' बरकरार रखने के लिए उनके क्रेडेंशियल (credentials) बदलने के लिए बरगलाया जा रहा है। रिपोर्ट में ग्‍लोबल साइबर सिक्‍योरिटी एडवाइजर जेक मूर के हवाले से बताया गया है कि ट्विटर वेरिफ‍िकेशन का नया वर्जन जब से सामने आया है, साइबर अपराधी एक्टिव हो गए हैं और लोगों की फाइनेंशियल डिटेल्‍स हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। 

ऐसी संभावना है कि कई लोग साइबर अपराधियों पर भरोसा कर उन्‍हें अपनी कार्ड डिटेल्‍स सौंप सकते हैं। ऐसा होने पर उन्‍हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। डेली मेल ने दावा किया है कि उसे घोटाले से भरा एक ऐसा ई-मेल मिला है, जिसे ‘ट्विटर वेब सर्विसेज' से होने का दावा किया गया है। मेल में यूजर से कहा गया है कि उनकी लेटेस्‍ट बिलिंग स्‍टेटमेंट ट्विटर वेब साइट पर मौजूद है। आपके अकाउंट से 8 डॉलर चार्ज किए जाएंगे। इसके बाद एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, मेल में ट्विटर अकाउंट से साथ जिस ई-मेल अड्रेस का जिक्र किया गया, वह गलत था। इससे यह साफ हो गया कि भेजा गया मेल एक स्‍कैम है। रिपोर्ट कहती है कि ऐसे स्‍कैम भरे ई-मेल कई और लोगों ने भी रिसीव किए हैं। भारतीय यूजर्स के साथ फ्रॉड की ऐसी कोशिश की जानकारी अभी नहीं है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.