Twitter के नए मालिक Elon Musk ने खरीदा 8 करोड़ डॉलर का प्राइवेट जेट 

मस्क ने मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कई सुविधाओं से लैस प्राइवेट जेट Gulfstream G700 खरीदा है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में मिलने की उम्मीद है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 15:16 IST
ख़ास बातें
  • Gulfstream के G700 की अच्छी डिमांड है
  • मस्क के मौजूदा प्लेन G650ER की G700 जगह ले सकता है
  • ट्विटर का कंट्रोल लेने के बाद मस्क कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं

यह प्लेन दोबारा फ्यूल भरे बिना अमेरिका के Austin से हांगकांग की उड़ान पूरी कर सकता है

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद Elon Musk एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मस्क ने मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कई सुविधाओं से लैस प्राइवेट जेट Gulfstream G700 का ऑर्डर दिया है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में मिलने की उम्मीद है। ट्विटर का कंट्रोल लेने के बाद मस्क कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं। 

Austonia की रिपोर्ट के अनुसार, Gulfstream के G700 की अच्छी डिमांड है। इसके केबिन की लंबाई 57 फीट और अधिकतम रेंज 7,500 नॉटिकल माइल की है। यह प्लेन दोबारा फ्यूल भरे बिना अमेरिका के Austin से हांगकांग की उड़ान पूरी कर सकता है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर Gulfstream Aerospace Corporation की वेबसाइट के अनुसार, G700 में इंडस्ट्री का सबसे मॉडर्न और बेहतर टेक्नोलॉजी वाला केबिन है। इसमें दो Rolls Royce इंजन, Wi-Fi सिस्टम और 20 विंडोज हैं। इसका प्राइस 7.8 करोड़ डॉलर है। मस्क के मौजूदा प्लेन G650ER की G700 जगह ले सकता है। G700 को तीन वर्ष अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। ट्रैवल के लिए मस्क अक्सर प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं। 
Advertisement

ट्विटर को लेकर मस्क ने कहा कि अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump जैसे बैन किए गए एकाउंट्स को बहाल करने में कुछ और सप्ताह लग सकते हैं। मस्क ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है। बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल टेस्ला के अलावा मस्क स्पेस रॉकेट बनाने वाली SpaceX के भी चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। ट्विटर को खरीदने की डील पूरी करने के बाद मस्क ने इसके CEO और CFO के साथ ही कुछ अन्य सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को भी कंपनी से बाहर कर दिया था। 

मस्क की ट्विटर को लेकर योजनाओं के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों का दावा है कि Twitter Blue को जल्द एक नए पेड सब्सक्रिप्शन में बदलने की तैयारी की जा रही है। मस्क ने ट्विटर के CEO, पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सिक्योरिटी हेड विजया गड्डे को कंपनी से बाहर कर दिया है। ट्विटर के लिए एक बड़ी समस्या मॉनेटाइजिंग की रही है। ट्विटर की डील पूरी होते ही मस्क ने कंपनी के बोर्ड को भंग कर दिया था। ट्विटर के बोर्ड में एलन मस्क अब एकमात्र व्यक्ति हैं और कंपनी का पूरा कंट्रोल उनके पास है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aircraft, Tesla, Electric car, Elon Musk, Market, Twitter, Hongkong, SpaceX, Board, Price, Deal

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.