ट्विटर अब क्यूआर कोड के जरिए खोजें दोस्तों को

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 नवंबर 2016 19:07 IST
ख़ास बातें
  • क्यूआर कोड सपोर्ट एंड्रॉयड व आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए है
  • क्यूआर कोड से कैमरे से ली गई तस्वीरों को भी स्कैन किया जा सकता है
  • यूज़र ऐप से ही अपना क्यूआर कोड साझा कर सकते हैं
ऐसा लगता है कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को स्नैपचैट फिलहाल एक प्रतिद्वंदी ही नज़र आता है। स्नैपचैट का सीधा प्रतिद्वंदी इंस्टाग्राम पहले ही इंस्टाग्राम के 'स्टोरी' जैसा फ़ीचर पेश कर चुका है। और अब ट्विटर भी मीडिया शेयरिंग करने के लिए बने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्रभावित है। ट्विटर ने अपने ऐप में नया क्यूआर कोड सपोर्ट जारी कर दिया है। ट्विटर ने किसी दूसरे यूज़र के अकाउंट को फॉलो करने को आसान बनाने के लिए ऐप में क्यूआर कोड सपोर्ट दिया है।

ट्विटर के एंड्रॉयड व आईओएस दोनों ऐप में क्यूआर कोड के लिए सपोर्ट दिया गया है। एंड्रॉयड पर, आप  किसी दूसरे यूज़र का अकाउंट सर्च करने के लिए ऐप में बांयीं तरफ स्लाइड कर क्यूआर कोड एक्सेस करते हैं। क्यूआर कोड विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको फोन के कैमरा से कोड को स्कैन करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा आप 'माय क्यूआर कोड' पर सर्च कर अपना क्यूआर कोड भी जान सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर सबसे ऊपर दांयीं तरफ दिए गए विकल्प को इस्तेमाल कर इसे साझा कर सकते हैँ।
Advertisement

आईओएस पर यूज़र को अपनी प्रोफाइस मे जाकर सेटिंग आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मेन्यू से क्यूआर कोड विकल्प चुनें। एंड्रॉयड से अलग, आईओएस पर यूज़र को पहले उनका अपना क्यूआर कोड दिखेगा जिसे वे स्क्रीन पर सबसे ऊपर दांयीं तरफ दिये विकल्प पर क्लिक कर साझा कर सकते हैँ। यूज़र को फोन के कैमरा को इस्तेमाल करने के लिए क्यूआर स्कैनर विकल्प पर क्लिक करना होगा और इसके बाद दूसरे लोगों को फोलो करने के लिए उनके अकाउंट को स्कैन करना होगा।

दोनों ही प्लेटफॉर्म के ट्विटर यूज़र अपने कैमरे से ली गई तस्वीरों को भी क्यूआर को़ड से स्कैन कर सकते हैं।
Advertisement

हालांकि, स्नैपचैट पर क्यूआर कोड सपोर्ट की जरूरत महसूस होती है क्योंकि स्नैपचैट पर लोगों को खोजना आसान नहीं है। लेकिन ट्विटर पर पहले से ही सर्च टूल उपलब्ध है जो बेहद अच्छे से काम करता है। अब देखना होगा कि यूज़र को यह फ़ीचर काम का लगता है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter QR Code Support, Twitter, Apps, Android, Apple, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.