ट्विटर एंड्रॉयड ऐप का नाइट मोड रिलीज, अब अंधेरे में सहूलियत से करें ट्वीट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जुलाई 2016 17:37 IST
मई में ट्विटर के एंड्रॉयडऐप पर 'नाइट मोड' यूआई के परीक्षण किया था। मंगलवार को आखिरकार ट्विटर ने अपने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए यह फीचर जारी कर दिया। नाइट मोड सिर्फ ट्विटर ऐप की रेगुलर थीम को एक डार्क (मिडनाइट ब्लू कलर) थीम में बदल देता है जिससे इस रात में इस्तेमाल करना और आसान हो जाता है। फिलहाल इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है कि आईओएस के लिए इस फीचर को कब जारी किया जाएगा।

एंड्रॉयड ट्विटर ऐप में टॉप मेन्यू पर जाकर 'नाइट मोड' फीचर पर स्विच किया जा सकता है। टॉप मेन्यू में आपको नेविगेशन मेन्यू आइकन या फिर प्रोफाइल आइकन (आपके डिवाइस के अनुसार) पर टैप करना होगा और इसके बाद नाइट मोड टॉगल ऑन करना होगा। ट्विटर ने मंगलवार को ट्वीट कर इसका ऐलान किया।
Advertisement
 

मई में इस फीचर के कुछ एल्फा टेस्टर के बीच परीक्षण की खबर आई थी। उस समय ट्विटर के v5.112.0-एल्फा.423 वर्जन का इस्तेमाल कर रहे एक ट्विटर यूज़र ने इस बात की जानकारी दी थी। उस समय कहा गया था कि ट्विटर ऐप का इंटरफेस रात में अपने आप बदल जाएगा और अगले दिन दोबारा व्हाइट बैकग्राउंड और ब्लैक टेक्स्ट के साथ वापस आ जाएगा।

हालांकि, द वर्ज द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ऐप के लेटेस्ट एडिशन में ऐसा कोई ऑटोमैटिक ट्रिगर नहीं है जिससे 'नाइट मोड' दिन में किसी निश्चित समय या फिर आपके फोन के डिस्प्ले की ब्राइटनेस के हिसाब से स्विच हो सके।
Advertisement

पिछले महीने, माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने गूगल के मटेरिल डिजाइन के हिसाब से एंड्रॉयड ऐप को रीडिजाइन के लिए अपडेट जारी किया था। मटेरियल डिजाइन से एंड्रॉयड ऐप में ग्रिड-लेआउट, रिस्पॉन्सिव एनिमेशन और ट्रांजिशन, पैडिंग और डेप्थ इफेक्ट जैसे लाइटिंग और शैडो जैसी चीजें शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Twitter, Twitter Android App, Twitter Night mode
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.