Truecaller एंड्रॉयड ऐप से अब आप कर पाएंगे वॉयस कॉल

कंपनी का दावा है कि ट्रूकॉलर वॉयस की मदद से यूज़र्स मुफ्त में एचडी वॉयस कॉल कर पाएंगे। ऐसा मोबाइल डेटा या वाई-फाई नेटवर्क के ज़रिए संभव हो पाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 जून 2019 18:05 IST
ख़ास बातें
  • ट्रूकॉलर वॉयस के रोलआउट की प्रक्रिया 10 जून को शुरू हो गई
  • Truecaller Voice के नाम से जाना जाएगा यह फीचर
  • ट्रूकॉलर वॉयस का शॉर्टकट ऐप में दिया गया है
Truecaller सब्सक्राइबर्स अब वॉयस कॉल कर पाएंगे। ऐसा मोबाइल डेटा या वाई-फाई नेटवर्क के ज़रिए संभव हो पाएगा। Truecaller ने आधिकारिक तौर पर वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकोल (VoIP) कॉलिंग फीचर को लॉन्च कर दिया है। इसे ‘Truecaller Voice' के नाम से जाना जाएगा। ऐप में ट्रूकॉलर वॉयस बटन की मदद से यूज़र मोबाइल डेटा या वाई-फाई नेटवर्क पर अपने कॉन्टेक्ट से बात कर पाएंगे। यह वॉयस कॉल उसी प्लेटफॉर्म पर चलेगा। Truecaller का VoIP कॉलिंग फीचर को फेज़ के आधार पर रिलीज हो रहा है। इसे ट्रूकॉलर के सभी एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी का दावा है कि ट्रूकॉलर वॉयस की मदद से यूज़र्स मुफ्त में एचडी वॉयस कॉल कर पाएंगे। ऐसा मोबाइल डेटा या वाई-फाई नेटवर्क के ज़रिए संभव हो पाएगा। यूज़र्स की सहूलियत के लिए Truecaller Voice के शॉर्टकट को कॉल लॉग्स, एसएमएस इनबॉक्स और कॉन्टेक्ट प्रोफाइल में उपलब्ध कराया गया है।

बीते हफ्ते जब इस फीचर की टेस्टिंग की बात सामने आई थी तो माना जा रहा था कि यह Truecaller Premium सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध होगा। अब ऐसा प्रतीत होता है कि Truecaller Voice फीचर को Truecaller एंड्रॉयड ऐप के सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। आधिकारिक रिलीज में कंपनी ने बताया है कि ट्रूकॉलर वॉयस के रोलआउट की प्रक्रिया 10 जून को शुरू हो गई है।

अगर आपके फोन में Truecaller ऐप इंस्टॉल है और ट्रूकॉलर वॉयस का शॉर्टकट नहीं देख पा रहे हैं तो परेशान मत होइए। यह आपके ऐप का भी हिस्सा बनेगा। फीचर के लिए आपके पास Truecaller Premium या Premium Gold सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य नहीं है। इसे हर ट्रूकॉलर एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हमें जानकारी मिली है कि Truecaller का VoIP कॉलिंग फीचर आने वाले समय में ऐप्पल के आईफोन का भी हिस्सा बनेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.